
एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत। (फोटो सोर्स: IANS)
Rishabh Pant performance in IPL 2026: ऋषभ पंत आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स नीलामी में 27 करोड़ की बड़ी रकम पर खरीदा गया था, लेकिन उनका प्रदर्शन कीमत के हिसाब से बिलकुल भी अच्छा नहीं रहा है। एलएसजी को उम्मीद थी कि पंत बल्ले से अपने निडर अंदाज में रन बनाएंगे और उनकी कप्तानी में टीम सफलता के नए आयाम छूएगी, लेकिन वह न तो बल्ले से कुछ खास कर पाए और कभी भी ऐसे कप्तान नहीं लगे, जिनके पास इस फॉर्मेट के लिए जरूरी रणनीतिक सूझबूझ हो। यही वजह है कि उनकी टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर है।
ऋषभ पंत ने इस सीजन में अलग-अलग पोजिशन पर बल्लेबाजी करने की कोशिश की है, लेकिन अक्सर ऐसा लगा है कि वह अपने कंधों पर काफी बोझ ढो रहे हैं। उन्होंने अब तक 11 मैचों की 11 पारियों में महज 251 रन बनाए हैं। इस दौरान सबसे ज्यादा चिंताजनक उनका 138 का स्ट्राइक-रेट है, जो आज के टी20 मानकों के हिसाब से काफी कम हैं।
उन पर जो दबाव है, वह इस बात से साफ जाहिर होता है कि अब तक वह सिर्फ 9 छक्के ही लगा पाए हैं। इतना ही नहीं इस दौरान उनके बल्ले से सिर्फ एक अर्धशतक आया है। जबकि सात बार वह 20 का आंकड़ा भी नहीं छू सके हैं।
उनकी बैटिंग की जो कभी पहचान हुआ करती थी, वह अब नहीं दिखती है।
वहीं, पंत की कप्तानी की बात करें तो उन्होंने अर्शिन कुलकर्णी को, जिनका सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बतौर ओपनर स्ट्राइक रेट लगभग 134 के आसपास रहता है, आईपीएल में ओपनिंग करने के लिए क्यों भेजा? आज के जमाने में बतौर ओपनर 24 गेंदों पर 17 रन बनाना, सचमुच हैरान करने वाली था। क्या यह फैसला पंत ने लिया था या फिर कोच जस्टिन लैंगर और सपोर्ट स्टाफ ने? कुलकर्णी के अलावा हिम्मत सिंह को बार-बार मौके दिए जाने पर सवाल उठते हैं, जिनका घरेलू टी20 स्ट्राइक-रेट मुश्किल से 130 के आंकड़े को पार कर पाता है।
इसी तरह आयुष बडोनी को बार-बार ऊपरी क्रम में क्यों प्राथमिकता दी गई, जबकि उनमें आज के टी20 क्रिकेट के लिए जरूरी जोरदार बैटिंग की ताकत नहीं है? भले निकोलस पूरन और एडेन मार्करम की खराब फॉर्म ने टीम को काफी नुकसान पहुंचाया है, लेकिन इस आईपीएल सीजन में पंत कभी भी ऐसे कप्तान नहीं लगे, जिनके पास इस फॉर्मेट के लिए जरूरी रणनीतिक सूझबूझ हो।
वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स के आईपीएल 2026 के अभियान की बात करें तो उसको पहले ही मैच में डीसी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद एलएसजी ने एसआरएच और फिर केकेआर को हराकर वापसी की, लेकिन उसके बाद लगातार छह मैच हारने के बाद वह ऑफिशियली प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई। मौजूदा पॉइंट्स टेबल में एलएसजी 11 में से 8 मैच हारने के बाद महज 6 अंकों के साथ आखिरी पायदान पर है।
Published on:
15 May 2026 11:06 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
IPL 2026
