26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

RCB vs GT: प्लेऑफ्स में धोखा दे देता है विराट कोहली का बल्ला! यहां देखें 17 मैचों का लेखा-जोखा

IPL 2026 Qualifier 1 RCB vs GT: आईपीएल 2026 के क्वालीफायर-1 में गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु आमने-सामने होंगी। मुकाबले से पहले विराट कोहली के खराब प्लेऑफ रिकॉर्ड ने गुजरात टाइटंस के फैंस की उम्मीदें बढ़ा दी हैं।

2 min read
Google source verification
virat kohli in ipl playoffs

विराट कोहली (फोटो- IANS)

Virat Kohli in IPL Playoffs Record: आईपीएल 2026 का क्वालीफायर-1 धर्मशाला में खेला जाएगा, जहां गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु आमने-सामने होंगी। दोनों टीमें एक-एक बार ट्रॉफी अपने नाम कर चुकी हैं। 18 सीजन खेलने के बाद जहां रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु ने पहली ट्रॉफी जीती थी, वहीं गुजरात टाइटंस ने पहली बार में ही ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया था।

जीतने वाली टीम को मिलेगा फाइनल का टिकट

गुजरात टाइटंस की टीम 14 में से 9 मैच जीतकर अंक तालिका में दूसरे स्थान पर रही, वहीं आरसीबी ने भी 14 में से 9 मैच जीते, लेकिन नेट रन रेट बेहतर होने की वजह से वह पहले स्थान पर रही। इस मुकाबले को जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी, जबकि हारने वाली टीम क्वालीफायर-2 खेलेगी। वहां अगर जीत हासिल करती है, तो फाइनल में पहुंच जाएगी, लेकिन हार जाती है तो टूर्नामेंट उनके लिए समाप्त हो जाएगा। ऐसे में दोनों टीमें हर हाल में इस मुकाबले को जीतना चाहेंगी, ताकि उन्हें फाइनल में पहुंचने के लिए दूसरा मैच ना खेलना पड़े।

प्लेऑफ्स में जूझते हैं विराट कोहली

इस मुकाबले से पहले गुजरात टाइटंस के अच्छी खबर ये है कि विराट कोहली का प्लेऑफ में बल्ला ज्यादा नहीं चलता। आईपीएल के इतिहास में 9,218 रन बनाने वाले विराट कोहली प्लेऑफ्स में सिर्फ 26,40 की औसत से रन बनाए हैं। कोहली का ओवरऑल आईपीएल औसत 40 से ऊपर का रहा है लेकिन प्लेऑफ्स मुकाबले में उनका बल्ला थोड़ा शांत हो जाता है। विराट कोहली ने अब तक 17 प्लेऑफ मुकाबले खेले हैं और इन मुकाबलों में सिर्फ दो ही अर्धशतकीय पारियां खेली हैं, जिसमें उन्होंने 26 की औसत से रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट भी सिर्फ 121 का रहा है।

टीम के सबसे बड़े खिलाड़ी का प्लेऑफ में इस तरह का प्रदर्शन विरोधी टीम के लिए हमेशा फायदेमंद रहता है और शायद यही वजह है कि रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु 18 सीजन खेलने के बावजूद सिर्फ एक ही बार ट्रॉफी पर कब्जा कर पाई है। अब देखना यह होगा कि क्या आज शाम धर्मशाला में विराट कोहली अपने रिकॉर्ड को सुधारते हैं या गुजरात टाइटंस को उनकी प्लेऑफ फॉर्म का फायदा मिलता है।