26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्या अब मुंबई इंडियंस छोड़ चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़ेंगे हार्दिक पंड्या? अश्विन के सीक्रेट पोस्ट ने खोल दी पोल 

Hardik Pandya Chennai Super Kings: IPL 2027 से पहले क्या हार्दिक पंड्या मुंबई इंडियंस छोड़ चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) में जा रहे हैं? आर अश्विन के '07:07' वाले रहस्यमयी पोस्ट के जिक्र ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anshika Verma

May 26, 2026

Hardik Pandya CSK, R Ashwin 07:07 post, IPL 2027 auction, Hardik Pandya transfer news, Mumbai Indians captaincy

हार्दिक पंड्या (Photo - IANS)

Hardik Pandya Joins Chennai Super Kings: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 खत्म होते ही अगले सीजन यानी IPL 2027 को लेकर सोशल मीडिया पर एक बहुत बड़ा तूफान आ गया है। इस ड्रामे की शुरुआत हार्दिक पंड्या के एक पोस्ट से हुई थी, लेकिन अब भारत के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इसमें '07:07' का एक ऐसा तड़का लगा दिया है, जिससे क्रिकेट फैंस के होश उड़ गए हैं। हर तरफ यही चर्चा है कि क्या हार्दिक पंड्या अब मुंबई इंडियंस (MI) का साथ छोड़कर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) में शामिल होने जा रहे हैं?

हार्दिक और अश्विन के '07:07' का रहस्य

पूरा मामला तब शुरू हुआ जब मुंबई इंडियंस वानखेड़े स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपना आखिरी मैच 30 रन से हार गई। इस शर्मनाक हार के बाद हार्दिक पंड्या ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की। इस स्टोरी में उनके फोन की स्क्रीन पर '07:07' का टाइम दिख रहा था। फैंस ने तुरंत कयास लगाने शुरू कर दिए कि '07' का मतलब एमएस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स है।

कसर बची थी तो अगले ही दिन आर अश्विन ने एक्स (पहले ट्विटर) पर एक फैन के सवाल का जवाब देते हुए आग में घी डालने का काम किया। फैन ने पूछा था कि क्या चोटिल मथीशा पथिराना की जगह CSK को नया प्लान बनाना चाहिए? अश्विन ने इसका जवाब तो हां में दिया, लेकिन आगे लिखते हुए सीधे '07:07' का जिक्र कर दिया। अश्विन ने इशारा किया कि यह खिलाड़ी शिवम दुबे के साथ मिलकर CSK के मिडिल ऑर्डर को तबाही मचाने की ताकत देगा। साथ ही उन्होंने इंग्लैंड के स्टार बेन स्टोक्स और जेमी ओवरटन को लेकर भी बड़ी बात कह दी।

क्या सच में मुंबई छोड़ेंगे हार्दिक?

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए IPL 2026 का सीजन किसी बुरे सपने जैसा रहा। गुजरात टाइटंस से अपना आखिरी लीग मैच हारकर टीम लगातार तीसरे साल प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई। दूसरी तरफ, हार्दिक पंड्या का प्रदर्शन भी बेहद खराब रहा। उन्होंने 10 मैचों में सिर्फ 206 रन बनाए और केवल 4 विकेट लिए।

मुंबई के बैटिंग कोच कीरोन पोलार्ड ने भी हार्दिक की कप्तानी पर खुलकर कुछ नहीं कहा और सिर्फ इतना बोला कि चीजें वैसी नहीं रहीं जैसी मैनेजमेंट चाहता था। हालांकि, हार्दिक का CSK में जाना अभी सिर्फ एक कयास है, लेकिन अश्विन के इस नए टीजर ने इंटरनेट पर सस्पेंस को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है।