
न्यू चंडीगढ़ के मुल्लानपुर स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम। (फोटो सोर्स: cricbuzz)
IPL 2026 Eliminator SRH vs RR: आईपीएल 2026 का ऐलिमिनेटर मुकाबला बुधवार 27 मई को मुल्लानपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। जहां भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से सनराइजर्स हैदराबाद की भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स से होगी। इस मुकाबले को जीतने वाली टीम सीधे क्वालीफायर-2 में जगह बनाएगी, जहां उसके पास जीतने के बाद फाइनल में जगह बनाने का मौका होगा। जबकि हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी।
अगर ऐलिमिनेटर मुकाबला बारिश या अन्य किसी वजह से धुल जाता है, क्योंकि न्यू चंडीगढ़ में अचानक बारिश होना कोई बड़ी बात नहीं है। एक्यूवेदर ने भी आगामी दिनों में बारिश की संभावना व्यक्त की है। ऐसे में अगर न्यू चंडीगढ़, मुल्लानपुर में बारिश होती है और मैच बेनतीजा रहता है तो सनराइजर्स हैदराबाद या फिर राजस्थान रॉयल्स कौन सी टीम बाहर होगी और किसे क्वालीफायर-2 का टिकट मिलेगा।
दरअसल, आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में चार टीम जगह बना चुकी हैं, जिसमें से तीन टीमों ने 18 पॉइंट्स के साथ तो राजस्थान रॉयल्स ने 16 अंकों के साथ नॉकआउट में जगह बनाई है। सनराइजर्स हैदराबाद का नेट रन रेट रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस से कम है, इस कारण उसने तीसरा स्थान हासिल किया है, जबकि आरआर के अंक सबसे कम हैं, इसलिए वह चौथे नंबर पर है।
अब यही 2 अंकों का अंतर मैच रद्द होने पर सनराइजर्स हैदराबाद को फायदा पहुंचाएगा। ऐसे में अगर बारिश की वजह से ऐलिमिनेटर रद्द होता है और कोई भी गेंद नहीं फेंकी जाती है, तो कोई रिजर्व डे नहीं है। नियमानुसार, मैच बेनतीजा रहने पर एसआरएच क्वालीफायर-2 में जगह बना लेगी, जबकि राजस्थान रॉयल्स का सफर यहीं खत्म हो जाएगा। बता दें कि आईपीएल के फाइनल के लिए सिर्फ रिजर्व डे का प्रावधान किया गया है, अन्य किसी भी मैच के लिए नहीं।
एक्यूवेदर के अनुसार, न्यू चंडीगढ़ का मौसम बुधवार साफ रहने की उम्मीद है। हालांकि आसमान में बादलों की आवाजाही रहेगी। बुधवार के बाद मौसम विभाग ने न्यू चंडीगढ़ में लगातार बारिश के आसार जताए हैं। अगर कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ और सब कुछ मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक हुआ तो दर्शकों बिना रुकावट पूरा मैच देखने को मिल सकता है।
Published on:
26 May 2026 03:02 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
IPL 2026
