क्रिकेट

DC vs MI, WPL 2025 Live Streaming: मुंबई इंडियंस करेगी जीत से शुरुआत या दिल्ली कैपिटल्स मचाएगी धमाल? जानें कब-कहां खेला जाएगा दूसरा मैच

WPL में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच अब तक के प्रदर्शन पर नजर डालें तो दोनों टीमों के बीच कुल 5 मैच खेले गए हैं। इन मुकाबलों में मुंबई को 3 मुकाबलों में जीत हासिल हुई हैं जबकि दिल्ली कैपिटल्स सिर्फ 2 मैच जीतने में कामयाब हो सकी है।

2 min read
Feb 15, 2025

DC vs MI, WPL 2025 Live Streaming: महिला प्रीमियर लीग के दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस की भिड़ंत दिल्ली कैपिटल्स से होगी। मुंबई इंडियंस टीम की कमान जहां हरमनप्रीत कौर के हाथों में होगी, वहीं मेग लैनिंग के नेतृत्व में दिल्ली कैपिटल्स चुनौती पेश करेगी।

दिल्ली कैपिटल्स ने WPL के पिछले संस्करण के फाइनल में प्रवेश किया था, लेकिन उसे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, प्लेऑफ में मुंबई इंडियंस की टीम से रॉयल चैलेंजर्स के किले को भेद नहीं सकी थी। महिला प्रीमियर लीग में दोनों टीमों का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है।

मुंबई इंडियंस की टीम जहां उद्घाटन संस्करण की खिताबी विजेता रही, वहीं दिल्ली कैपिटल्स पिछले दो संस्करण की रनर-अप रही थी। हरमनप्रीत कौर की WPL की शुरुआत से ही मुंबई इंडियंस के साथ हैं और उनकी कप्तानी में ही टीम ने 2023 में उद्घाटन खिताब जीता था।

वैसे WPL में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच अब तक के प्रदर्शन पर नजर डालें तो दोनों टीमों के बीच कुल 5 मैच खेले गए हैं। इन मुकाबलों में मुंबई को 3 मुकाबलों में जीत हासिल हुई हैं जबकि दिल्ली कैपिटल्स सिर्फ 2 मैच जीतने में कामयाब हो सकी है।

WPL 2025 में DC और MI के बीच मैच कहां खेला जाएगा?

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच लीग का दूसरा मैच वड़ोदरा के कोताम्बी स्टेडियम में खेला जाएगा।

WPL 2025 में DC और MI के बीच मैच कब खेला जाएगा?

महिला प्रीमियर लीग 2025 का दूसरा मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच 15 फरवरी को खेला जाएगा।

WPL 2025 में DC और MI के बीच मैच कितने बजे से शुरू होगा?

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच लीग का दूसरा मैच भारतीय समयानुसार शाम 7ः30 बजे से खेला जाएगा।

WPL 2025 में DC और MI के बीच मुकाबले को कहां देखें?

दोनों टीमों के बीच मैच को टीवी पर स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क जबकि लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार के ऐप और वेबसाइट पर देख सकेंगे।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं-

दिल्ली कैपिटल्स- मेग लैनिंग, तानिया भाटिया, सारा ब्राइस, एलिस कैप्सी, जेस जोनासेन, मारिजाने कैप, नंदिनी कश्यप, मिन्नू मणि, शिखा पांडे, निकी प्रसाद, अरुंधति रेड्डी, जेमिमा रोड्रिग्स, तितास साधु, शैफाली वर्मा, श्री चरणी, स्नेहा दीप्ति, एनाबेल सदरलैंड, राधा यादव।

मुंबई इंडियंस- यास्तिका भाटिया, नदीन डी क्लर्क, संस्कृति गुप्ता,साइका इशाक, शबनिम इस्माइल, जिन्तिमनी कलिता, जी कमलिनी, अमनदीप कौर, अमनजोत कौर, हरमनप्रीत कौर, सत्यमूर्ति कीर्तन, अमेलिया केर, अक्षिता माहेश्वरी, हेली मैथ्यूज, सजीवन सजना, नेट साइवर-ब्रंट, परूनिका सिसोदिया, क्लो ट्रायॉन।

Also Read
View All

अगली खबर