
चोट लगने के बाद दर्द से कराहते ऋषभ पंत और पास खड़े अजीत अगरकर, गौतम गंभीर और शुभमन गिल। (फोटो सोर्स: वीडियो स्क्रीन शॉट)
Rishabh Pant Injury: भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत शनिवार को वडोदरा में एक ट्रेनिंग सेशन के दौरान साइड स्ट्रेन के चलते न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। लेकिन, अभी यह पता नहीं चल सका है कि वह कितने समय तक मैदान से बाहर रहने वाले हैं। दरअसल, पंत नेट्स में काफी देर तक बल्लेबाजी कर रहे थे, तभी सेशन के आखिर में एक थ्रोडाउन स्पेशलिस्ट की गेंद उनकी कमर के ठीक ऊपर पसलियों पर लगी। गेंद लगते ही जैसे उनके हलक में जान आ गई। वह पीछे मुड़े और पसलियां पकड़कर वहीं बैठ गए। ये देख स्टाफ दौड़कर उनके पास पहुंचा, लेकिन पास खड़े गौतम गंभीर, शुभमन गिल और अजीत अगरकर ने उन्हें देखकर भी अनदेखा कर दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल हो रहे वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि 28 वर्षीय ऋषभ पंत को एक थ्रोडाउन स्पेशलिस्ट की गेंद कमर के ठीक ऊपर लगती है। गेंद लगते ही वह पसलियां पकड़ लेते हैं और पीछे मुड़कर वहीं बैठ जाते हैं। ये देख तुरंत भारतीय सपोर्ट स्टाफ उनकी तरफ दौड़त हैं, लेकिन पास खड़े चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर, कोच गौतम गंभीर और शुभमन गिल उनके पास जाने की जहमत तक नहीं उठाते हैं।
शुरुआती मेडिकल सहायता मिलने के बाद, पंत मैदान से बाहर चले गए, लेकिन उन्होंने ट्रेनिंग फिर से शुरू नहीं की। इसके बाद में मेडिकल जांच में चोट की गंभीरता की पुष्टि हुई। रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें दाहिनी ओर स्ट्रेन और इंटरनल ऑब्लिक मांसपेशी में चोट लगी है। इसी वजह से उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज से बाहर कर दिया गया है।
बता दें कि पंत आखिरी बार जुलाई 2024 में श्रीलंका के खिलाफ एक वनडे मैच खेले थे। हालांकि 2025 में भारत की चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीम का हिस्सा थे, लेकिन उन्होंने कोई मैच नहीं खेला। उन्होंने हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली की कप्तानी की, जिसमें सर्विसेज और रेलवे के खिलाफ दो अर्धशतक बनाए। यह बाएं हाथ का बल्लेबाज मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट के दौरान पैर की हड्डी टूटने से उबरने के बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में लौटा था।
ध्रुव जुरेल को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारत की टीम में पंत की जगह शामिल किया गया है। विकेटकीपर-बल्लेबाज विजय हजारे ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश के लिए शानदार फॉर्म में हैं और शनिवार रात को भारतीय टीम में शामिल हुए।
Published on:
11 Jan 2026 11:42 am

बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
