क्रिकेट

MI vs GT, IPL 2025 Eliminator: रोहित शर्मा का ताबड़तोड़ अर्द्धशतक, मुंबई का गुजरात को मुश्किल लक्ष्य

MI vs GT: IPL 2025 का Eliminator मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में खेला जा रहा है।

2 min read
May 30, 2025
Rohit Sharma (Photo Credit: IANS)

MI vs GT: IPL 2025 का Eliminator मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में खेला जा रहा है। मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 228 रन बनाए और गुजरात टाइटंस को जीत के लिए 229 रन का लक्ष्य दिया।

मुंबई इंडियंस की अच्छी शुरुआत

मुंबई इंडियंस की ओर से ओपनिंग बल्लेबाज के तौर पर रोहित शर्मा और जॉनी बेयरेस्टो मैदान पर उतरे। इस दौरान गुजरात टाइटंस ने दो बार रोहित शर्मा का मौका गंवाया, नतीजन मुंबई इंडियंस को शानदार शुरुआत का मौका मिला। रोहित शर्मा और जॉनी बेयरेस्टो ने पहले विकेट के लिए 7.1 ओवर में 44 रन जोड़े। जॉनी बेयरेस्टो 22 गेंद में 4 चौके और 3 छक्के संग शानदार 47 रन बनाकर आउट हुए।

रोहित शर्मा शतक से चूके

इसके बाद रोहित शर्मा ने एक छोर पर डटते हुए सूर्य कुमार यादव ( 33 रन, 20 गेंद, 1 चौका, 3 छक्का) संग दूसरे विकेट के लिए 34 गेंद में 59 रन, तिलक वर्मा (25 रन, 11 गेंद, 3 छक्के) संग तीसरे विकेट के लिए 22 गेंद में 43 रन की साझेदार मजबूती प्रदान की। रोहित शर्मा 16.4 ओवर में 184 के टीम स्कोर पर आउट हुए। रोहित शर्मा 50 गेंद में 9 चौके और 4 छक्के संग शानदार 81 रन बनाए।

रोहित शर्मा के बाद बल्लेबाजी के लिए आए हार्दिक पंड्या ने तिलक वर्मा के साथ चौथे विकेट के लिए 4 गेंद में 8 रन, 5वें विकेट के लिए नमनधीर (9 रन, 6 गेंद) संग 8 गेंद में 12 रन और छठे विकेट के लिए मिचेल सैंटनर के साथ 8 गेंद में नाबाद 22 रन की साझेदारी कर मुंबई इंडियंस के स्कोर को निर्धारित 20 ओवर में 228 रन तक पहुंचाया। हार्दिक पंड्या ने 9 गेंदों का सामना करते हुए 3 छक्के संग 22 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं मिचेल सैंटनर 2 गेंद का सामना किया और बिना खाता खोले नॉटआउट लौटे।

प्रसिद्ध कृष्णा और साई किशोर को 2-2 विकेट

गुजरात टाइटंस की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा और रविश्रीनिवासन साई किशोर ने 2-2 खिलाड़ियों को पवेलियन की राह दिखाई, जबकि मोहम्मद सिराज ने 1 विकेट चटकाए।

Updated on:
30 May 2025 09:42 pm
Published on:
30 May 2025 09:34 pm
Also Read
View All

अगली खबर