10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

USA ने पाकिस्तान के 9 बल्लेबाजों को किया ढेर, 6 बल्लेबाजों से पार नहीं हो पाया दहाई का भी आंकड़ा

PAK vs USA T20 World Cup 2026: पाकिस्तान के 3 बल्लेबाजों को छोड़कर कोई भी यूएसए के गेंदबाजों के आगे ज्यादा देर नहीं टिक पाया।

less than 1 minute read
Google source verification
PAK vs USA T20 World Cup 2026

पाकिस्तान बनाम USA (फोटो- IANS)

PAK vs USA Score Update: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप का 12वां मुकाबला कोलंबो के इंग्लिश स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 190 रन बनाए। सामने वही टीम थी जिसने पिछले टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को पहले ही राउंड से बाहर का रास्ता दिखा दिया था।

इस बार भी 11 में से सिर्फ तीन बल्लेबाज ही पिच पर थोड़ी देर टिक सके, जबकि बाकी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए। मुकाबले में अमेरिका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। साइम अयूब और साहिबजादा फरहान ने पारी की शुरुआत की और दोनों ने तेजी से खेलते हुए 5 ओवर में ही 54 रन जोड़ दिए। हालांकि छठे ओवर की पहली गेंद पर साइम अयूब आउट हो गए।

इसके बाद कप्तान सलमान आगा आए, लेकिन वह सिर्फ 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद बाबर आजम और साहिबजादा फरहान के बीच अच्छी साझेदारी हुई। इस दौरान फरहान जहां तेजी से रन बनाते नजर आए, वहीं बाबर आजम काफी धीमी बल्लेबाजी करते दिखे। हालांकि बाद में उन्होंने स्ट्राइक रेट बढ़ाया, लेकिन 32 गेंदों में 46 रन बनाकर आउट हो गए।

फिर चमके शेडली वैन

इसके बाद साहिबजादा फरहान भी पवेलियन लौट गए, लेकिन उन्होंने 41 गेंदों में 73 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें छह चौके और पांच छक्के शामिल थे। आखिर में शादाब खान ने 12 गेंदों में 30 रन की तूफानी पारी खेली, जिससे पाकिस्तान 190 रन तक पहुंचने में सफल रहा। अमेरिका के लिए शेडली वैन ने चार विकेट चटकाए। उन्होंने चार ओवर में सिर्फ 25 रन दिए। इसके अलावा मोहम्मद मोहसिन, हरमीत सिंह और सौरव नेत्रावलकर को भी एक-एक सफलता मिली।