क्रिकेट

MI vs GT: मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी का किया फैसला

GT vs MI: IPL 2025 का एलिमिनेटर मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है।

2 min read
May 30, 2025
Hardik Pandya and Shubman Gill (Photo Credit: IANS)

MI vs GT: IPL 2025 का एलिमिनेटर मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच मुल्लांपुर में खेला जा रहा है। यह मैच दोनों टीमों के लिए 'करो या मरो' का है, क्योंकि जो भी टीम हारेगी मौजूदा सीजन में उसका सफर समाप्त हो जाएगा। वहीं, इस मुकाबले में जीत दर्ज करने वाली टीम क्वालीफायर-2 में खेलेगी, जहां उसका मुकाबला 1 जून को पंजाब किंग्स से होगा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी है।

मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। गुजरात टाइटंस टीम की कमान हार्दिक पंड्या के हाथों में है, जबकि गुजरात टाइटंस टीम का नेतृत्व शुभमन गिल कर रहे हैं।

हार्दिक पंड्या ने कहा, उन्हें कल के मैच की तुलना में पिच अलग लगी है। घास भी कम है, इसलिए उनकी टीम एक बड़े मैच में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए बड़ा स्कोर बनाने की ओर देख रही है। हार्दिक ने कहा कि मौजूदा सीजन में उनकी टीम ने ज्यादातर नॉकआउट मैच की तरह ही खेले हैं। मुंबई इंडियंस में तीन बदलाव किए हैं, बेयरस्टो, ग्लीसन के साथ राज अंगद बावा खेलते दिखाई देंगे।

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि वह टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का ही फैसला करते। ऐसे में दोनों कप्तानों को जो चाहिए था, वो मिल गया है। वह अपने होम टाउन में खेल रहे हैं। इस लिहाज से यह मुकाबला उनके लिए और भी खास है। उनकी टीम के लिए यह एक अन्य मैच की तरह ही है। गुजरात टाइटंस में दो बदलाव हैं- जोस बटलर की जगह कुसल मेंडिस और अरशद खान की जगह वाशिंगटन सुंदर को टीम में शामिल किया गया है।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं-

मुंबई इंडियंस- रोहित शर्मा, जॉनी बेयरस्टो, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नमन धीर, हार्दिक पंड्या (कप्तान), राज बावा, मिचेल सैंटनर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, रिचर्ड ग्लीसन

इम्पैक्ट सब्सीट्यूट- के एल श्रीजित, रघु शर्मा, रॉबिन मिन्ज, रीस टॉप्ली, अश्विनी कुमार

गुजरात टाइटंस- शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, कुसल मेंडिस, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, वासिंगटन सुंदर, राशिद खान, साई किशोर, जेराल्ड कोएत्जी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

इम्पैक्ट सब्सीट्यूट- शरफेन रदरफोर्ड, अनुज रावत, महिपाल लोमरोर, जयंत यादव, अरशद खान।

Also Read
View All

अगली खबर