जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क के यूट्यूब चैनल बियोंड-23 क्रिकेट पर कहा, "इंग्लैंड में खेलना हमेशा से अलग चुनौती रहता है। मुझे हमेशा से ड्यूक बॉल से गेंदबाजी करना पसंद है।" उन्होंने कहा, "मैं नहीं जानता हूं कि ड्यूक बॉल इस समय कैसा कर रही हैं, क्योंकि गेंद में लगातार बदलाव होते रहते हैं। मौसम, स्विंगिंग परिस्थिति समान रहती है और जब गेंद मुलायम हो जाती है तो यहां पर हमेशा चुनौती रहती है, तो मैं हमेशा से इंग्लैंड में खेलने को देखता हूं।"