17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL 2025: ‘पंजाब किंग्स भी फाइनल में बना सकती है जगह’, टीम के कोच ने बताया ‘मास्टर प्लान’

IPL 2025 Final: आईपीएल के इतिहास में ज्यादातर फाइनल में वही टीमें भिड़ी हैं, जिनके बीच क्वालीफायर वन खेला गया होता है। इस बार भी पंजाब किंग्स के फाइनल में पहुंचने की उम्मीद अभी भी जिंदा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Vivek Kumar Singh

•

Updated: 30 May 2025, 2:58 PM IST

Punjab Kings (Photo Credit-IANS)

Punjab Kings (Photo Credit-IANS)

Punjab Kings in IPL 2025: आईपीएल 2025 के पहले क्वालीफायर में निराशाजनक हार के बाद पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाजी कोच जेम्स होप्स ने टीम की कमियों पर बात की है। जेम्स ने उम्मीद जताई है कि पंजाब किंग्स फाइनल मैच में अपनी जगह बना सकती है। पंजाब किंग्स को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ लो-स्कोरिंग मैच में आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा, जिससे वे फाइनल में अपनी जगह बुक करने का पहला मौका नहीं भुना पाए। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने शुरुआती विकेट गंवा दिए और टीम 14.1 ओवरों 101 रन पर सिमट गई। इसके जवाब में आरसीबी ने केवल 10 ओवरों में जीत दर्ज कर ली और 2025 के फाइनल में जगह पक्की कर ली है।

होप्स ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "हमने पहले ओवर में बल्लेबाजी ठीक-ठाक की और फिर आगे बढ़ते गए। लेकिन बाद में जो हुआ, उसे पचाना मुश्किल है। लेकिन इससे आगे बढ़ना भी उतना ही अहम है, क्योंकि हमें रविवार को एक और मैच खेलना है और अब हम इसे कठिन तरीके से करने जा रहे हैं। लेकिन मुझे उम्मीद है कि हम मंगलवार रात को फिर से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ेंगे। अब हमारे पास एक और फाइनल खेलने के लिए दो दिन का समय है। हमने दूसरा मौका पाने का अधिकार हासिल करने के लिए दो महीने से कुछ अधिक समय तक काम किया है और उम्मीद है कि हम उस दूसरे मौके का फायदा उठाएंगे।"

होप्स ने आरसीबी के खिलाफ पीबीकेएस की बल्लेबाजी इकाई के सामने आई मुश्किलों पर भी बात की, लेकिन उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी रणनीतियों पर संदेह करने और उन पर फिर से विचार करने के बजाय आक्रामक दृष्टिकोण अपनाना चाहिए। तेज गेंदबाजी कोच ने कहा, "हमारे बल्लेबाज थोड़े लापरवाह थे। हालांकि हमने पूरे सीजन में बढ़िया प्रदर्शन किया लेकिन आज रात बैटिंग कारगर नहीं रही। हमें इस बारे में बात करने की जरूरत है, लेकिन हम यह भी समझते हैं कि हम ऐसी पिच पर जा रहे हैं जो अभी जिस पर हमने खेला है, उससे बिल्कुल अलग होगी।"

होप्स ने बताया मास्टर प्लान

उन्होंने कहा, "आक्रामक स्वभाव वापस आना चाहिए, मैं इसके पक्ष में हूं। हमारे बल्लेबाज अब जो सबसे खराब काम कर सकते हैं, वह है खुद पर संदेह करना। हमें अहमदाबाद जाना है। ऐतिहासिक रूप से यह (अहमदाबाद) बहुत अच्छी पिच है और हम जानते हैं कि हमें काफी मेहनत करनी होगी और काफी तेजी से रन बनाने होंगे।" पंजाब किंग्स अब रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में क्वालीफायर-2 मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच शुक्रवार को हुए एलिमिनेटर के विजेता से होगा।

ये भी पढ़ें: शुभमन गिल या रोहित शर्मा को बनाएं ड्रीम 11 टीम का कप्तान, बना सकते हैं मालामाल