वैभव जब अपने माता-पिता के साथ पीएम मोदी से मिले तो उनके पैर भी छुए। इस मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री ने वैभव को आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं, जो आने वाले दिनों में उनके खेल जीवन के लिए संबल का कार्य करेंगी। यह क्षण न केवल वैभव के लिए व्यक्तिगत उपलब्धि रहा, बल्कि यह भी प्रमाणित करता है कि बिहार क्रिकेट में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है – आवश्यकता है केवल मंच, अवसर और सकारात्मक मार्गदर्शन की। यह बिहार क्रिकेट के लिए यह एक और ऐतिहासिक क्षण रहा। वैभव की इस विशेष उपलब्धि के पीछे बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष की अहम भूमिका रही जिन्होंने जिन्होंने नेशनल क्रिकेट अकादमी, बीसीसीआई से विशेष अनुमति दिलवाकर वैभव को पटना बुलवाया और उन्हें प्रधानमंत्री मोदी से भेंट करने का अवसर मिला।