Suryakumar Yadav: IPL में सूर्य कुमार यादव सबसे कम गेंदों में 4000 रन पूरे करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि IPL 2025 में MI vs LSG में हांसिल की।
Suryakumar Yadav: मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कम गेंदों का सामना करके 4000 रन बनाने वाले पहले भारतीय और ओवरऑल दूसरे सबसे तेज बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 45वें मैच में हासिल की।
मुंबई इंडियंस के 88 के स्कोर पर 2 विकेट गिरने के बाद बल्लेबाजी करने आए सूर्यकुमार ने स्पिनर रवि बिश्नोई की गेंद पर छक्का फिर लगातार दो चौके लगाए और इसके बाद 13.2वें ओवर में आवेश खान की गेंद को भी बाउंड्री के पार भेज कम गेंदों का सामना करते हुए IPL में अपने 4000 रन पूरे किए।
सूर्य कुमार यादव के 4000 रन 2714 गेंदों पर बने। उन्होंने सबसे कम गेंदों में यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में भारतीय खिलाड़ी सुरेश रैना को पीछे छोड़ा। वहीं ओवरऑल की बात करें वह IPL इतिहास में कम गेंदों में 4000 रन पूरे करने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए। इस मामले में क्रिस गेल और एबी डिविलियर्स संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं, दोनों ने समान रूप से 2658 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की थी। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने 2809 गेंदों पर अपने 4000 रन बनाए, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज सुरेश रैना ने 2886 गेंदों पर यह उपलब्धि हासिल की। वे सूची में शीर्ष पांच में शामिल हैं।
उन्होंने दोपहर में अपनी पहली चौका मयंक यादव की तेज गेंदबाजी के खिलाफ लगाया और दिन का पहला छक्का 11वें ओवर में बिश्नोई के खिलाफ डीप मिडविकेट पर लगाया। सूर्यकुमार यादव ने 27 गेंदों का सामना किया और 4 चौके और 4 छक्के संग 54 रन बनाकर आउट हुए। यह आईपीएल में सूर्यकुमार यादव का 27वां अर्द्धशतक है। हालाकि अगली गेंद पर वह आउट हो गए। रविवार को उनकी शानदार पारी ने उन्हें 10 मैचों में 61 की औसत और 170.20 की स्ट्राइक रेट से 417 रन के साथ ऑरेंज कैप की होड़ में शीर्ष पर पहुंच गए हैं।