
KKR vs RR (Photo-IANS)
KKR vs RR: आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स एकमात्र ऐसी टीम है, जिसे अब तक एक भी जीत हासिल नहीं हो सकी है। रविवार को अपने घरेलू मैदान ईडन गार्डन्स में केकेआर के सामने सीजन में शानदार प्रदर्शन कर रही राजस्थान रॉयल्स को हराकर पहली जीत हासिल करने की चुनौती है। केकेआर ने सीजन में अब तक 6 मैच खेले हैं। इसमें 5 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था और इसी कारण केकेआर को 1 अंक मिला।
इंडियन प्रीमियर लीग में केकेआर बनाम आरआर हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो अब तक दोनों का आमना-सामना कुल 32 बार हुआ है। इनमें से राजस्थान रॉयल्स ने 14 मैचों में जीत दर्ज की है तो वहीं कोलकाता ने 16 मुकाबले अपने नाम किए है। जबकि दो मैच बेनतीजा रहे हैं। इस तरह अभी तक केकेआर का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आ रहा है।
वहीं, सीजन में केकेआर खेल के हर विभाग में चाहे बल्लेबाजी, गेंदबाजी, क्षेत्ररक्षण और कप्तानी सब कमजोर नजर आए हैं। बल्लेबाज रन बनाते हैं तो गेंदबाज कमजोर पड़ जाते हैं। प्लेइंग इलेवन में सही खिलाड़ियों का चुनाव और उन्हें सही क्रम पर बल्लेबाजी या गेंदबाजी कराना भी केकेआर की चुनौती रही है। कप्तान रहाणे की ओपनिंग वाली जगह को छोड़कर किसी भी खिलाड़ी का बल्लेबाजी क्रम तय नहीं है। इसका नुकसान केकेआर को उठाना पड़ रहा है।
कोई बल्लेबाज या गेंदबाज केकेआर के लिए सीजन में निरंतरता के साथ प्रदर्शन नहीं कर पा रहा है। सीजन के प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए केकेआर की संभावनाएं हर हार के बाद कम हो रही हैं। ऐसे में आरआर के खिलाफ जीत के लिए केकेआर को सही प्लेइंग इलेवन और बेहतर रणनीति के साथ उतरना होगा।
दूसरी ओर आरआर आईपीएल 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। 5 मैचों में 4 जीत के साथ 8 अंक लेकर टीम अंकतालिका में तीसरे स्थान पर है। आरआर ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण तीनों ही विभागों में जोरदार प्रदर्शन किया है। बल्लेबाजी में आरआर के लिए वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, और ध्रुव जुरेल शानदार रहे हैं, तो गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर और रवि बिश्नोई धारदार रहे हैं। इन 6 खिलाड़ियों ने टीम को मजबूत बनाया है।
Published on:
19 Apr 2026 12:28 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
IPL 2026
