
जय शाह और मोहसिन नकवी साथ मैच देखते हुए। ( सांकेतिक फोटो: AI)
PCB New Stadium Preparation: इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां संस्करण खेला जा रहा है, जहां आज भी मैच देखने के लिए फैंस बेसब्री से स्टेडियम में पहुंचने और टिकट खरीदने का इंतजार करते हैं, तो वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान सुपर लीग बिना दर्शकों के बीच खेला जा रहा है। पाकिस्तान में लॉकडाउन की वजह से यह फैसला लिया गया, लेकिन पिछले कुछ इंटरनेशनल मुकाबलों में भी उतनी तादाद में फैंस स्टेडियम में नहीं आए हैं जितनी उम्मीद की जा रही थी। अब पाकिस्तान क्रिकेट ने सऊदी अरब में एक क्रिकेट स्टेडियम बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। चलिए जानते हैं PCB का क्या है असली मंशा।
इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष ने सऊदी अरब क्रिकेट महासंघ से बात करके जेद्दा में स्टेडियम बनाने का मन बना लिया है। पीसीबी की गवर्निंग बॉडी ने इसके लिए हरी झंडी भी दे दी है। आपको बता दें कि पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष ने सऊदी अरब में स्टेडियम बनाने के लिए दिलचस्पी दिखाई है।
लेकिन सवाल यह है कि इसके पीछे की वजह क्या है? हालांकि पाकिस्तान मीडिया के मुताबिक, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड सऊदी अरब में क्रिकेट को बढ़ावा देना चाहता है और पाकिस्तान सुपर लीग के मैचों को भी वहां आयोजित करना चाहता है, जिसकी वजह से स्टेडियम निर्माण की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं और अब सिर्फ कागजों पर मोहर लगना बाकी है।
इसके पीछे एक और बड़ी वजह भी मानी जा रही है, जिसे पाकिस्तान मीडिया और क्रिकेट बोर्ड खुलकर नहीं बता पा रहे हैं। जेद्दा में स्टेडियम बनने से न सिर्फ पाकिस्तान, बल्कि सऊदी अरब और भारत के वे फैंस जो वहां रहते हैं, आसानी से मैच देखने जा सकेंगे। इससे पाकिस्तान क्रिकेट को अच्छी-खासी कमाई हो सकती है, जबकि पाकिस्तान में मैच कराने से यह संभव नहीं हो पा रहा है।
इसके अलावा एक और कारण यह भी है कि कई टीमें पाकिस्तान दौरे से कतराती रही हैं, लेकिन जेद्दा में स्टेडियम बन जाने से पाकिस्तान अपने घरेलू मैच वहां आयोजित कर सकेगा और किसी भी टीम की मेजबानी आसानी से कर पाएगा। वहां सुरक्षा को लेकर भी ज्यादा चिंता नहीं होगी, जिसकी वजह से यह स्टेडियम बनाने की योजना पर तेजी से काम किया जा रहा है।
Published on:
21 Apr 2026 05:35 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
