14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND vs AFG 1st ODI: गौतम गंभीर ने दी रहमानुल्लाह गुरबाज को ऐसी टिप्स, भारत के खिलाफ जड़ दिया दूसरा सबसे तेज वनडे शतक

Rahmanullah Gurbaz century: धर्मशाला में खेले गए पहले वनडे में भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया। रहमानुल्लाह गुरबाज के शतक के बावजूद अफगानिस्तान 194 रन ही बना सका।

2 min read
Google source verification
Rahmanullah Gurbaz century,

रहमानुल्लाह गुरबाज ने जड़ा शतक (फोटो- IANS)

India vs Afghanistan 1st ODI: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला धर्मशाला में खेला गया, जहां भारतीय टीम ने 7 विकेट से जीत हासिल की। इस मुकाबले में रहमानुल्लाह गुरबाज ने शानदार शतकीय पारी खेली। यह भारत के खिलाफ वनडे इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक है। उन्होंने 48 गेंदों में यह कारनामा किया। पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी ने 45 गेंदों में यह कारनामा किया था। गुरबाज ने इस शतक का श्रेय टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर को दिया।

गुरबाज ने जड़ा दूसरा सबसे तेज शतक

पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने बारिश से बाधित 25 ओवर के मुकाबले में सिर्फ 194 रन बनाए। इस दौरान गुरबाज ने भारत के खिलाफ वनडे में दूसरा सबसे तेज शतक जड़ दिया। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 8 छक्के लगाए।195 रन के लक्ष्य के जवाब में जवाब में कप्तान शुभमन गिल के 84 रन और केएल राहुल की 19 गेंदों में 39 रनों की ताबड़तोड़ पारी की बदौलत भारत ने 23 ओवर में ही 195 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय टीम 1-0 से आगे हो गई।

गंभीर ने कैसे ही गुरबाज की मदद?

मैच के बाद रहमानुल्लाह गुरबाज ने खुद बताया कि कैसे टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने उनकी मदद की थी। मैच के बाद गुरबाज ने बताया कि कैसे इस शतक में गंभीर का अहम रोल रहा। आपको बता दें कि दोनों टीमों के बीच खेले गए एकमात्र टेस्ट मुकाबले में अफगानिस्तान को एकतरफा हार झेलनी पड़ी थी। जिसके बाद उन्होंने गौतम गंभीर से बातचीत थी।

गुरबाज ने कहा, “उस चर्चा से मुझे सच में काफी मदद मिली। उन्होंने जो भी बातें बताई थीं, उस पर मैंने नेट्स में काम किया। मैं उनके गाइडेंस का बहुत शुक्रगुजार हूं।” इस दौरान गुरबाज ने गौतम गंभीर से यह भी कहा था कि टेस्ट मैच के बाद वह अपने शॉट सिलेक्शन में सुधार करना चाहते हैं। गुरबाज ने आगे कहा, “उन्होंने जो भी पॉजिटिव बातें शेयर की थीं, आज मैं उन्हें अप्लाई कर पाया। मैंने बस पॉजिटिव खेलने की कोशिश की और वह मेरे काम आई।”

आपको बता दें कि दूसरा मुकाबला 17 जून को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा।