
भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला वनडे धर्मशालामें खेला जा रहा है (photo - IANS)
India vs Afghanistan 1st ODI: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (HPCA) में खेला जा रहा है। इस मुक़ाबले में अफगानिस्तान ने सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज के ताबड़तोड़ शतक की मदद से भारत को 195 रनों का लक्ष्य दिया है।
बारिश की वजह से मैच देरी से शुरू हुआ और 50-50 ओवर से घटकर 25-25 ओवर का हो गया। भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। अफगानिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। टीम ने 26 के स्कोर पर अपने 3 विकेट गंवा दिए थे। पारी की शुरुआत करने आए रहमानुल्लाह गुरबाज ने एक छोर थाम रखा था। गुरबाज ने पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी के साथ चौथे विकेट के लिए 116 रन की साझेदारी की और टीम का स्कोर 142 रन तक पहुंचाया।
इस साझेदारी के दौरान गुरबाज ने अपना 9वां वनडे शतक लगाया। गुरबाज ने मात्र 48 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। वनडे में अफगानिस्तान की तरफ से यह सबसे तेज शतक है। गुरबाज 51 गेंदों पर 8 छक्कों और 8 चौकों की मदद से 102 रन बनाकर आउट हुए।
गुरबाज 15.3 ओवर में चौथे विकेट के रूप में आउट हुए। उनका विकेट गिरने के बाद अफगानिस्तान का मध्यक्रम और निचलाक्रम ध्वस्त हो गया। टीम 25 ओवर नहीं खेल सकी और 24.5 ओवर में 194 रन पर सिमट गई। कप्तान शाहिदी ने 27 और अजमतुल्लाह ओमरजाई ने 26 रन बनाए।
भारत की तरफ से अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत कर रहे गुरनुर बरार और हर्ष दूबे ने शानदार गेंदबाजी की। गुरनुर ने 4.5 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि हर्ष दूबे ने 5 ओवर में 47 रन देकर 2 विकेट लिए। अर्शदीप सिंह और नीतिश कुमार रेड्डी को 2-2 विकेट मिला। प्रसिद्ध कृष्णा और वाशिंगटन सुंदर को विकेट नहीं मिला।
Updated on:
13 Jun 2026 08:23 pm
Published on:
13 Jun 2026 08:17 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
