21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

LSG vs RR Head To Head: क्या जीत की पटरी पर लौटेगी RR? जानें LSG के खिलाफ कैसा रहा है रिकॉर्ड

IPL 2026 Lucknow Super Giants vs Rajasthan Royals: LSG ने इस सीजन अब तक सिर्फ 2 मैच जीते हैं और अंक तालिका में 9वें स्थान पर है तो RR 6 में से 4 मैच जीतकर तीसरे स्थान पर बनी हुई है।

2 min read
Google source verification
LSG vs RR Head To Head

राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपरजायंट्स (फोटो-IANS)

IPL 2026 LSG vs RR Match 32th Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 32वें मुकाबले में बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स की भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स के साथ होगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। एलएसजी के खिलाफ आरआर का पलड़ा भारी रहा है। आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए सीजन की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही है। टीम ने अब तक कुल 6 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से एलएसजी को सिर्फ 2 मैच में जीत मिली है, जबकि 4 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है।

सलामी बल्लेबाजों का फॉर्म खराब

लखनऊ सुपर जायंट्स का बल्लेबाजी क्रम इस सीजन रनों के लिए संघर्ष करता नजर आया है। मिचेल मार्श अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में लगातार नाकाम रहे हैं। वहीं, एडन मार्करम भी अभी तक एक भी अर्धशतक नहीं लगा सके हैं। निकोलस पूरन और कप्तान ऋषभ पंत भी बल्ले से खास कमाल नहीं दिखा सके हैं। गेंदबाजी में मोहम्मद शमी पिछले मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ काफी महंगे साबित हुए थे और 4 ओवर में 56 रन दिए थे। हालांकि, इस मुकाबले को छोड़कर शमी इस सीजन अच्छी लय में दिखे हैं। प्रिंस यादव ने अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया है, लेकिन आवेश खान और मोहसिन खान उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके हैं।

फॉर्म में राजस्थान के सलामी बल्लेबाज

दूसरी तरफ, आईपीएल 2026 का आगाज लगातार 4 जीत के साथ करने वाली राजस्थान रॉयल्स को पिछले दोनों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ टीम एक समय मजबूत स्थिति में नजर आ रही थी, लेकिन अंतिम ओवरों में गेंदबाज जीत दिलाने में नाकाम रहे। बल्लेबाजी में यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने छाप छोड़ी है।

हालांकि, कप्तान रियान पराग की खराब फॉर्म टीम के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। शिमरोन हेटमायर भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके हैं। गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर और नांद्रे बर्गर की जोड़ी ने अच्छा प्रदर्शन किया है। स्पिन विभाग में रवि बिश्नोई और रवींद्र जडेजा की जोड़ी ने खासा प्रभावित किया है। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जडेजा ने 3 ओवर में सिर्फ 8 रन देकर 2 विकेट झटके थे।

RR का पलड़ा भारी

आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच अब तक कुल 6 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से 4 मैच आरआर ने जीते हैं, जबकि 2 मुकाबलों में एलएसजी ने जीत दर्ज की है।