
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बल्लेबाज आयुष म्हात्रे (Photo - @ChennaiIPL)
IPL 2026, Ayush Mhatre Injury Update: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में पहले से ही लय के लिए जूझ रही 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए एक बेहद बुरी खबर है। टीम के युवा और सबसे असरदार बल्लेबाज आयुष म्हात्रे चोट (इंजरी) की वजह से पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ बड़े मैच से ठीक पहले आई इस खबर ने फैंस को निराश कर दिया है।
18 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के दौरान दूसरा रन लेते समय आयुष के बाएं पैर की मांसपेशियों में खिंचाव (हैमस्ट्रिंग इंजरी) आ गया था। हालत इतनी खराब थी कि उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। हालांकि, उन्होंने दर्द के बावजूद बल्लेबाजी जारी रखी और 12 गेंदों में 30 रनों की तूफानी पारी खेली, लेकिन यही जिद उन पर भारी पड़ गई। रविचंद्रन अश्विन जैसे दिग्गजों ने तब भी कहा था कि दर्द में खेलना चोट को और बढ़ा सकता है, और हुआ भी वही।
चेन्नई सुपर किंग्स ने आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि आयुष म्हात्रे को ठीक होने में 6 से 12 हफ्ते का समय लगेगा। इसका मतलब है कि अब वह इस सीजन में दोबारा मैदान पर नजर नहीं आएंगे।
18 साल के आयुष म्हात्रे इस सीजन में सीएसके के लिए एक्स-फैक्टर साबित हो रहे थे। उनके आंकड़े गवाह हैं। उन्होंने 6 मैच में 177.88 की स्ट्राइक रेट से 201(20 चौके और 12 छक्के) रन बनाए है।
CSK के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। आयुष से पहले तेज गेंदबाज खलील अहमद भी बाहर हो चुके हैं। नाथन एलिस पहले से ही चोटिल हैं और डेवाल्ड ब्रेविस भी शुरुआत में अनफिट थे। सबसे बड़ी बात यह कि महेंद्र सिंह धोनी स्क्वाड के साथ तो हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक इस सीजन में एक भी मैच नहीं खेला है। ऐसे में जब टीम की बल्लेबाजी पहले से ही कमजोर दिख रही थी, आयुष म्हात्रे का बाहर होना कप्तान और मैनेजमेंट के लिए किसी सिरदर्द से कम नहीं है।
Published on:
21 Apr 2026 04:57 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
IPL 2026
