IPL 2025 Qualifier 2 मैच में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी है। मुंबई इंडियंस ने रीस टॉप्ली को मौका दिया है। वह आईपीएल में पहली बार मुंबई इंडियंस की ओर से खेल रहे हैं। टॉप्ली को चोटिल रिचर्ड ग्लीसन की जगह टीम में शामिल किया गया है।
MI vs PBKS, IPL 2025 Qualifier 2: आईपीएल के 18वें सीजन का क्वालीफायर-2 का मुकाबला मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुंबई इंडियंस ने एलिमिनेटर मुकाबले में जीत दर्ज कर क्वालीफायर-2 में जगह बनाई है, जबकि पंजाब किंग्स को क्वालीफायर-1 में हारने की वजह से यह मुकाबला खेलना पड़ रहा है। दोनों टीमों के पास फाइनल में पहुंचने का यह आखिरी मौका है, ऐसे में कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है।
इस मुकाबले में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी है। कलाई की चोट के कारण पिछले तीन मैचों में नहीं खेल पाने वाले युजवेंद्र चहल की इस मुकाबले वापसी हुई है। मुंबई इंडियंस ने रीस टॉप्ली को मौका दिया है। वह आईपीएल में पहली बार मुंबई इंडियंस की ओर से खेल रहे हैं। टॉप्ली को चोटिल रिचर्ड ग्लीसन की जगह टीम में शामिल किया गया है।
रीस टॉप्ली को आईपीएल का बहुत ज्यादा अनुभव नहीं है। उन्होंने आईपीएल में कुल 5 मैच खेले हैं और 5 विकेट चटकाए हैं। बाएं हाथ का यह तेज गेंदबाज 2023 और 2024 सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेल चुके हैं। आईपीएल 2025 की नीलामी में उसे मुंबई इंडियंस ने 75 लाख रुपए में साइन किया था।
हालांकि टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बात करें तो उन्होंने इंग्लैंड की तरफ से अब तक कुल 33 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 8.31 की इकॉनमी से कुल 33 विकेट चटकाए हैं।
मुंबई इंडियंस- रोहित शर्मा, जॉनी बेयरस्टो (विकेट-कीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नमन धीर, हार्दिक पंड्या (कप्तान), राज बावा, मिचेल सैंटनर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, रीस टॉप्ली।
इम्पैक्ट सब्सीट्यूट - अश्विनी कुमार, के एल श्रीजीत, रॉबिन मिन्ज़, रघु शर्मा, बेवन जेकब्स।
पंजाब किंग्स- प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), जॉश इंग्लिस (विकेटकीपर), शशांक सिंह, नेहाल वढेरा, मार्कस स्टॉयनिस, अज़मतुल्लाह ओमरज़ई, विजयकुमार वैशक, काइल जेमिसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
इम्पैक्ट सब्सीट्यूट - प्रभसिमरन सिंह, हरप्रीत बराड़, सूर्यांश शेडगे, जेवियर बार्टलेट, प्रवीण दुबे।