क्रिकेट

पंजाब किंग्स का बल्लेबाजी कोच बनाने पर माइकल वॉन ने वसीम जाफर का उड़ाया मजाक, कहा – जो मेरी बॉल पर आउट..

बल्लेबाजी कोच बनाने पर वॉन ने जाफर का मजाक उड़ाते हुए कहा कि उन्हें यह देखकर हैरानी हुई कि जो उनकी गेंदबाजी पर आउट हुआ वह अब बल्लेबाजी कोच है। इसपर जाफर ने बरनोल की तस्वीर शेयर करते हुए वॉन को टैग किया है।
2 min read
• •
Updated: 17 Nov 2022, 2:47 PM IST
mic_was.png

IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 से पहले सभी टीमें खिलाड़ियों को रिलीज और रीटेन कर रही हैं। इसी बीच कुछ टीमों ने अपने सपोर्ट स्टाफ में भी बदलाव किए हैं। बुधवार को पंजाब किंग्स (PBKS) ने एक बार फिर पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर को आगामी आईपीएल सीजन के लिए अपना बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया। जिसके बाद इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने उन्हें ट्रोल करते हुए उनकी फिरकी ली है।

जाफर और वॉन के बीच अक्सर ट्विटर पर जुबानी जंग चलती रहती है। ऐसा ही कुछ बुधवार को भी हुआ। जाफर के बल्लेबाजी कोच बनते ही पंजाब किंग्स ने ट्विटर पर लिखा, 'जिसका आप इंतजार कर रहे थे, पेश है हमारे बैटिंग कोच वसीम जाफर! किंग का स्वागत करने के लिए एक मीम के साथ उत्तर दें।' इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने लिखा, ''कोई जो मेरी बॉल पर आउट हुआ वह बल्लेबाजी कोच है।' इसपर भारतीय बल्लेबाज ने बरनोल की तस्वीर शेयर करते हुए वॉन को टैग किया है।

बता दें 44 वर्षीय जाफर ने इस साल की शुरूआत में आईपीएल 2022 मेगा-नीलामी से पहले पीबीकेएस बल्लेबाजी कोच के रूप में पद छोड़ दिया था। वह 2019 में पंजाब किंग्स (तब किंग्स इलेवन पंजाब) में शामिल हुए थे और इससे पहले उन्होंने तीन सीजन के लिए टीम के साथ काम किया था।

इस बीच, फ्रेंचाइजी ने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर चार्ल लैंगवेल्ट को भी अपना नया तेज गेंदबाजी कोच नियुक्त किया। दूसरी ओर, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ब्रैड हैडिन को टीम का सहायक कोच बनाया गया है। इससे पहले, पंजाब किंग्स ने 2023 सीजन के लिए शिखर धवन को नए कप्तान और ट्रेवर बेलिस को नए मुख्य कोच के रूप में घोषित किया था।

धवन ने मयंक अग्रवाल की जगह ली, जिन्हें आईपीएल 2023 खिलाड़ी के रूप में मंगलवार को फ्रेंचाइजी द्वारा रिलीज कर दिया गया था, जबकि बेलिस अनिल कुंबले की जगह आए हैं। पंजाब ने 16 खिलाड़ियों को रिटेन किया है और 23 दिसंबर को कोच्चि में होने वाली आईपीएल 2023 नीलामी के लिए उसके पास 32.2 करोड़ रुपये बचे हैं।

Published on:
Also Read
View All
Hong Kong Sixes में भारतीय टीम का बुरा हाल, बाउल सेमीफाइनल में इंग्‍लैंड ने 3 रनों से हराया, अब 11वें-12वें स्‍थानों के लिए बांग्‍लादेश से होगी भिड़ंत

प्रसिद्ध कृष्‍णा के बाहर होने के बाद BCCI ने टीम इंडिया में किया बड़ा फेरबदल, आकिब नबी अब पांचों ODI के लिए टीम से जुड़े

Hong Kong Sixes 2026: टीम इंडिया को हराकर यूएई ने किया बड़ा उलटफेर, एक झटके में भारत-पाकिस्तान दोनों को किया बाहर

IND vs NZ 5th T20I Pitch Report: भारत-न्‍यूजीलैंड की आखिरी T20I भिड़ंत में भी बरसेंगे रन या लगेगी विकेटों की झड़ी, पढ़ें हैमिल्टन की पिच रिपोर्ट

IRE vs NAM: राजस्थान के जय मूंदड़ा फिर मचाई सनसनी, 26 रन पर 6 विकेट चटकाकर तोड़ डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड