क्रिकेट

Mitchell Starc ने टेस्‍ट क्रिकेट में फिर रचा इतिहास, इस बार तोड़ डाला कपिल देव का 32 साल पुराना रिकॉर्ड

Mitchell Starc: मिचेल स्टार्क बांग्‍लादेश के खिलाफ गुरुवार को एक विकेट लेकर जहां सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के बल्‍लेबाज बने थे। वहीं, उन्‍होंने शुक्रवार को दूसरा विकेट लेकर भारत के महान खिलाड़ी कपिल देव के विकेटों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।
less than 1 minute read
Aug 14, 2026
Mitchell Starc
ऑस्‍ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्‍टार्क। (फाइल फोटो सोर्स: IANS)

Mitchell Starc Test Record: ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश पहले टेस्ट में मेहमान टीम काफी मजबूत स्थिति में पहुंच गई है। डार्विन में खेले जा रहे इस मुकाबले में पहली पारी के आधार पर बांग्‍लादेश टीम ने 130 रन से ज्‍यादा की बढ़त हासिल कर ली है। दूसरे दिन जहां इस मैच में तंजीद हसन तमीम ने ऐतिहासिक शतकीय पारी खेली है। वहीं, ऑस्‍ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्‍टार्क भी एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने में सफल रहे हैं। उन्‍होंने भारत के महान कप्‍तान कपिल देव के टेस्‍ट विकेटों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

435 टेस्‍ट विकेट के साथ कपिल देव को पछाड़ा

मिचेल स्टार्क ने डार्विन टेस्‍ट के दूसरे दिन बांग्‍लादेश के खिलाफ पारी अपना दूसरा विकेट लेते ही 435 टेस्‍ट विकेटों के साथ कपिल देव को पीछे छोड़ दिया है। कपिल देव ने 1978 से 1994 के बीच 131 टेस्‍ट की 227 पारियों में 434 विकेट लिए। इस तरह 32 साल बाद उनके रिकॉर्ड को स्‍टार्क ने तोड़ दिया है। स्‍टार्क अब टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 11वें गेंदबाज बन गए हैं।

अब अगला माइलस्‍टोन डेल स्‍टेन का रिकॉर्ड

अब उनके लिए अगला माइलस्‍टोन सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाले शीर्ष 10 बल्‍लेबाजों की लिस्‍ट में शामिल होना होगा। फिलहाल 10वें नंबर पर साउथ अफ्रीकी पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन हैं, जिनके नाम 439 विकेट हैं। उम्मीद है कि स्टार्क बांग्लादेश के खिलाफ मौजूदा सीरीज में ही स्टेन से भी आगे निकल जाएंगे।

टेस्ट क्रिकेट में करियर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

रैंकगेंदबाजटीममैचपारीविकेटऔसत4 विकेट5 विकेट10 विकेट
1मुथैया मुरलीधरनश्रीलंका/ICC13323080022.72456722
2शेन वॉर्नऑस्ट्रेलिया14527370825.41483710
3जेम्स एंडरसनइंग्लैंड18835070426.4532323
4अनिल कुंबलेभारत13223661929.6531358
5स्टुअर्ट ब्रॉडइंग्लैंड16730960427.6828203
6नाथन लियोनऑस्ट्रेलिया142*26356830.2526245
7ग्लेन मैक्ग्राऑस्ट्रेलिया12424356321.6428293
8रविचंद्रन अश्विनभारत10620053724.0025378
9कर्टनी वॉल्शवेस्टइंडीज13224251924.4432223
10डेल स्टेनदक्षिण अफ्रीका9317143922.9527265
11मिचेल स्टार्कऑस्ट्रेलिया106*20343526.5220183
12कपिल देवभारत13122743429.6417232
Updated on:
14 Aug 2026 01:20 pm
Published on:
14 Aug 2026 01:05 pm