क्रिकेट

AUS vs BAN: स्टार्क ने लगाई रिकॉर्ड की झड़ी, सिर्फ चार विकेट लेते ही इस मामले में डेल स्टेन को छोड़ देंगे पीछे

तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में कपिल देव को पीछे छोड़ दिया है। स्टार्क के नाम अब टेस्ट क्रिकेट में 435 विकेट दर्ज हो गए हैं।
2 min read
Aug 14, 2026
Mitchell Starc
ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क (Photo - IANS)

Mitchell Starc, Australia vs Bangladesh, 1st Test: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच डार्विन के मरारा क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। टेस्ट के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क अपनी लय से जूझते नजर आए। हालांकि लिटन दास को आउट कर उन्होंने एक विकेट झटका और इसी के साथ पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

स्टार्क ने कपिल देव को पीछे छोड़ा

टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में स्टार्क कपिल देव से आगे निकल गए हैं। स्टार्क के नाम अब क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में 435 विकेट दर्ज हो गए हैं। वहीं, कपिल देव ने टेस्ट क्रिकेट में कुल 434 विकेट चटकाए हैं। वह टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में 11वें नंबर पर आ गए हैं।

टेस्ट के पहले दिन स्टार्क ने शादमान इस्लाम को आउट करने के साथ ही कपिल देव के रिकॉर्ड की बराबरी की थी। स्टार्क टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के गेंदबाज बन चुके हैं। उन्होंने इस मामले में गुरुवार को श्रीलंका के पूर्व गेंदबाज रंगना हेराथ को पीछे छोड़ा था।

बांग्लादेश ने मैच में बनाई पकड़

टेस्ट के दूसरे दिन बांग्लादेश ने मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है और ऑस्ट्रेलिया द्वारा बनाए गए 198 रनों के जवाब में 6 विकेट खोकर 351 रन स्कोरबोर्ड पर लगा लिए हैं। टेस्ट के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज अपनी लय से भटके हुए नजर आए। बांग्लादेश की ओर से तंजीद हसन तमीम ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली। उन्होंने 197 गेंदों का सामना करते हुए 101 रन बनाए। वहीं, बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो भी बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने 84 रन बनाए।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज

खिलाड़ीमैचपारीगेंदेंविकेटसर्वश्रेष्ठऔसतइकॉनमीSR4 विकेट5 विकेटमैच में 10 विकेट
जेम्स एंडरसन188350400377047/4226.452.7956.8732323
स्टुअर्ट ब्रॉड167309336986048/1527.682.9755.7928203
ग्लेन मैक्ग्राथ124243292485638/2421.642.4951.9528293
कॉर्टनी वॉल्श132242300195197/3724.442.5357.8432223
डेल स्टेन93171186084397/5122.953.2442.3827265
मिचेल स्टार्क106203201154357/5826.513.4446.2420183
कपिल देव131227277404349/8329.642.7863.9117232
रिचर्ड हेडली86150219184319/5222.292.6350.8525369
शॉन पोलाक108202243534217/8723.112.3957.8423161
वसीम अकरम104181226274147/11923.622.5954.6520255

मोमिनुल हक ने 49 रनों का योगदान दिया, जबकि मुशफिकुर रहीम ने 55 गेंदों में 36 रन बनाए। दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश की ओर से मेहदी हसन मिराज 32 और गेंदबाजी में 6 विकेट लेने वाले हसन महमूद 13 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड ने दो-दो विकेट चटकाए। वहीं, पैट कमिंस और नाथन लायन की झोली में अब तक एक-एक विकेट आया है।

Updated on:
14 Aug 2026 05:52 pm
Published on:
14 Aug 2026 05:51 pm