क्रिकेट

Mithali Raj ने रचा बड़ा इतिहास, ODI में 10 हजार रन बनाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बनीं

सबसे पहले 10 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड इंग्लैंड की चार्लेट एडवर्ड्स के नाम है। वन डे में 299 रन बनाकर मिताली महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बन सकती हैं।    

less than 1 minute read
लखनऊ में साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के तीसरे मैच में मिताली ने यह कारनामा कर दिखाया।

नई दिल्ली। भारतीय महिला किक्रेट टीम की स्टार महिला क्रिकेटर मिताली राज ने शुक्रवार अपने नाम से नया इतिहास रच दिया। वह इंटरनेशलन क्रिकेट में 10 हजार रन बनाने वाली भारत की पहली और दुनिया की दूसरी महिला खिलाड़ी बन गई हैं। यह कारनामा मिताली राज ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के तीसरे मैच में कर दिखाया है।

लखनऊ में खेले जा रहे मुकाबले में जैसे ही मिताली राज ने दक्षिण अफ्रीका के खेलते हुए 35 रन बनाए उनके नाम यह रिकॉर्ड दर्ज हो गया।

मिताली से पहले यह रिकॉर्ड इंग्लैंड की चार्लेट एडवर्ड्स के नाम है। वह दस हजार रन बनाने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर बनी थीं। मिताली को उनसे आगे निकलने के लिए सिर्फ 299 रनों की जरूरत है। ऐसा करके वह महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाली खिलाड़ी बन सकती हैं।

बता दें कि मिताली राज भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हैं। वह स्टार महिला क्रिकेटर भी हैं। उनके नाम कई रिकॉर्ड दर्ज हैं।

Updated on:
12 Mar 2021 12:23 pm
Published on:
12 Mar 2021 12:10 pm
Also Read
View All