क्रिकेट

चौथे दिन के खेल के बाद दक्षिण अफ्रीकी टीम मैनेजमैंट पर जमकर बरसे शमी , जानें पूरी खबर

सेंचूरियन टेस्ट के चौथे दिन के खेल के बाद धीमी पिच को ले कर पत्रकारों के सामने दक्षिण अफ्रीकी टीम मैनेजमैंट पर जमकर बरसे मोहम्मद शमी
2 min read
• •
Updated: 17 Jan 2018, 1:42 PM IST
Indian cricket team,Mohammad Shami,Test series,poor pitch,Test match preview,Indian fast bowler,bad pitches,india vs south africa,Centurion test,

नई दिल्ली। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट सेंचूरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क मैदान पर खेला जा रहा है। दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन मंगलवार का खेल खत्म होने तक 287 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 35 रनों पर अपने तीन विकेट गंवा दिए हैं। भारतीय टीम अभी भी लक्ष्य से 252 रन दूर है। मैच के बाद भारतीय तेज़ गेंदबाज मोहम्मद शमी पिच पर अपनी भड़ास निकलते हुए दक्षिण अफ्रीकी टीम मैनेजमैंट पर जम कर बरसे।

शमी की नाराज़गी
दरअसल दूसरे टेस्ट के चौथे दिन दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी मोहम्मद शमी की घातक गेंदबाजी की बदौलत 91.3 ओवर में 258 रन पर ऑलआउट हो गई। शमी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके। लेकिन 4 विकेट लेने के बाद भी शमी पिच से खुश नहीं थे। मैच के बाद के पत्रकारों से बातचीत के दौरान शमी ने कहा, 'मुझे उम्मीद नहीं थी कि गेंद इस पिच पर इतनी धीमी रहेगी। अब तक विदेशी धरती पर हमने इतनी धीमी और कम उछाल वाली पिच नहीं देखी हैं। इसलिए मैं नहीं जानता कि पिच क्यूरेटर इस पिच को बनाते समय क्या सोच रहे थे। फिर भी हम पांचवें दिन जीतने की पूरी कोशिश करेंगें।

सस्ते में खोए 3 विकेट
बता दें चौथे दिन स्टम्पस तक चेतेश्वर पुजारा (11) और पार्थिव पटेल (5) रनों पर नाबाद लौटे हैं। पुजारा ने 40 गेंदों का सामना कर एक चौका लगाया है।मुश्किल विकेट पर भारत ने 26 रनों पर ही अपने तीन विकेट गंवा दिए थे। आउट होने वाले बल्लेबाजों में सलामी बल्लेबाज मुरली विजय (9) और लोकेश राहुल (4) तथा कप्तान विराट कोहली (5) शामिल हैं। विजय को 11 के कुल स्कोर पर कगीसो रबादा ने बोल्ड किया। इसके बाद 16 के कुल स्कोर पर लुंगी नगीदी ने केशव महाराज के हाथों राहुल को कैच करा भारत को दूसरा झटका दिया। पहली पारी में शानदार शतक लगाकर भारत को मुश्किल से निकालने वाले कप्तान कोहली को पांच रन पर तेज़ गेंदबाज लुंगी नगीदी ने एलबीडब्लू कर पवेलियन भेज दिया।

Published on: