क्रिकेट

पुजारा और उमेश के बाद अब मोहम्मद सिराज भी खेलेंगे काउंटी क्रिकेट, वारविकशायर के साथ किया करार

इंग्लिश काउंटी की टीम वारविकशायर ने गुरुवार को घोषणा की है कि उसने भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को मौजूदा काउंटी चैंपियनशिप के आखिरी तीन मैचों के लिए अनुबंधित किया है। सिराज 12 सितंबर को समरसेट के खिलाफ वारविकशायर के घरेलू मैच से पहले एजबेस्टन पहुंचेंगे।
2 min read
• •
Updated: 19 Aug 2022, 12:35 PM IST
siraj.png
मोहम्मद सिराज जल्द काउंटी क्रिकेट कहलते दिखेंगे।

Mohammad Siraj County Cricket: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज जल्द काउंटी क्रिकेट कहलते दिखेंगे। चेतेश्वर पुजारा, उमेश यादव, नवदीप सैनी और वाशिंगटन सुंदर के बाद अब सिराज इंग्लिश काउंटी टीम वारविकशायर से जुड़ने जा रहे हैं। वारविकशायर ने सिराज को मौजूदा काउंटी चैंपियनशिप के आखिरी तीन मैचों के लिए अनुबंधित किया है।

सिराज ने जुलाई में एजबेस्टन में इंग्लैंड और भारत के बीच पुनर्निर्धारित पांचवें और अंतिम टेस्ट की पहली पारी में 4/66 विकेट लिए थे। उन्होंने बाद में इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में छह विकेट चटकाए। वर्तमान में, सिराज 18 से 22 अगस्त तक जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम के साथ है।

यह भी पढ़ें: भरे कमरे में अकेला महसूस करता था; मेंटल हेल्थ पर विराट कोहली का भावुक बयान

सिराज ने कहा, "मैं वारविकशायर टीम के साथ जुड़ने का इंतजार नहीं कर सकता। मैंने हमेशा भारत के साथ इंग्लैंड में खेलने का आनंद लिया है और मैं काउंटी क्रिकेट का अनुभव करने के लिए उत्साहित हूं। एजबेस्टन एक विश्व स्तरीय स्टेडियम है और इस साल टेस्ट के लिए जो माहौल बनाया गया वह विशेष था।"

उन्होंने आगे कहा, "मैं वास्तव में सितंबर में यहां खेलने के लिए उत्सुक हूं और उम्मीद है कि टीम को सीजन के अंत में अच्छी तरह से मदद मिलेगी। मैं इस अवसर के लिए वारविकशायर काउंटी क्रिकेट क्लब और बीसीसीआई दोनों का आभार व्यक्त करना चाहता हूं।"

वह चेतेश्वर पुजारा (ससेक्स), वाशिंगटन सुंदर (लंकाशायर), क्रुणाल पांड्या (वार्विकशायर) के लिए 50 ओवर के मैच), उमेश यादव (मिडिलसेक्स) और नवदीप सैनी के बाद 2022 में अंग्रेजी घरेलू क्रिकेट सत्र के लिए साइन अप करने वाले छठे भारतीय खिलाड़ी बन गए।

28 वर्षीय सिराज गेंद को दोनों तरफ से स्विंग कराने की अपनी क्षमता के लिए जाने जाते हैं और अब तक 13 टेस्ट में 30.77 की औसत से 40 विकेट ले चुके हैं। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सिराज ने 52 मैचों में 24.90 की औसत से 194 विकेट लिए हैं।

यह भी पढ़ें: क्या धनश्री वर्मा ने पंजाब में दी तलाक की अर्जी! युजवेंद्र चहल ने बताई सच्चाई

वारविकशायर में क्रिकेट निदेशक पॉल फारब्रेस ने कहा, "सिराज टीम के लिए एक शानदार खिलाड़ी हैं और हम वारविकशायर में उनका स्वागत करने के लिए इंतजार नहीं कर सकते। वह अभी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में से एक हैं और उसका ज्ञान और अनुभव हमारे लाइन-अप में एक अतिरिक्त आयाम लाने में मदद करेगा।"

Updated on:
19 Aug 2022, 12:35 PM IST
Published on: