क्रिकेट

पाकिस्तान क्रिकेट टीम की मुश्किल नहीं हो रही कम, न्यूजीलैंड दौरे से हटा यह दिग्गज

Mohammad Yousuf: पाकिस्तान की टीम न्यूजीलैंड दौरे पर मेजबान टीम से पांच टी-20 और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। पाकिस्तान के बल्लेबाजी कोच मोहम्मद यूसुफ निजी कारणों से इस दौरे से हट गए हैं।
2 min read
• •
Updated: 11 Mar 2025, 8:17 PM IST
Feature image

Pakistan tour of New Zealand 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में निराशाजनक प्रदर्शन करने वाली पाकिस्तान क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड दौरे से पहले तगड़ा झटका लगा है। दरअसल, पाकिस्तान के बल्लेबाजी कोच मोहम्मद यूसुफ ने अपनी बेटी की बीमारी के चलते न्यूजीलैंड दौरे से हटने का निर्णय लिया है। उन्होंने इस संबंध में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को अपने फैसले के बारे में अवगत करा दिया है।

वहीं, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, मोहम्मद यूसुफ की जगह किसी अन्य के नाम की घोषणा नहीं की जाएगी। पाकिस्तान क्रिकेट टीम बुधवार को न्यूजीलैंड के लिए रवाना होगी। गौर करने वाली बात यह है कि आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में मेजबान पाकिस्तान का निराशाजनक अभियान के साथ समाप्त हुआ था। पाकिस्तान की टीम ग्रुप-चरण में एक मैच भी जीतने में कामयाब नहीं हो सकी थी। पाकिस्तान को न्यूजीलैंड और पाकिस्तान से हार का सामना करना पड़ा जबकि बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबला बारिश से धुल गया था।

पाकिस्तान की टीम न्यूजीलैंड दौरे पर मेजबान टीम से पांच टी-20 और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। पाकिस्तान की टीम न्यूजीलैंड से टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला 16 मार्च, दूसरा 18 मार्च, तीसरा 21 मार्च, चौथा 23 मार्च और 5वां मैच 26 मार्च तक खेलेगी। वहीं दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 29 मार्च, दूसरा मैच 2 अप्रेल और तीसरा मैच 5 अप्रेल को खेला जाएगा।

न्यूजीलैंड के खिलाफ पाकिस्तान की टी-20 टीम

सलमान अली आगा (कप्तान), शादाब खान (उप-कप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, हारिस रऊफ, हसन नवाज, जहांदाद खान, खुशदिल शाह, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, मोहम्मद अली, मोहम्मद हारिस, मुहम्मद इरफान खान, ओमैर बिन यूसुफ, शाहीन शाह अफरीदी, सुफयान मोकिम और उस्मान खान।

न्यूजीलैंड के खिलाफ पाकिस्तान की वनडे टीम

मोहम्मद रिजवान (कप्तान), सलमान अली आगा (उप-कप्तान), अब्दुल्ला शफीक, अबरार अहमद, आकिफ जावेद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, इमाम-उल-हक, खुशदिल शाह, मोहम्मद अली, मोहम्मद वसीम जूनियर, मुहम्मद इरफान खान, नसीम शाह, सुफियान मोकीम और तैय्यब ताहिर।

Updated on:
11 Mar 2025, 8:17 PM IST
Published on: