क्रिकेट

SMAT 2026: संजू सैमसन की कप्तानी में मोहम्मद अजहरुद्दीन की धाकड़ बल्‍लेबाजी, सिर्फ 56 गेंदों पर ठोका तूफानी शतक

Mohammed Azharuddeen Century: सैयद मुश्‍ताक अली ट्रॉफी में केरल और हिमाचल प्रदेश के बीच खेले जा रहे मुकाबले में केरल की ओर से सलामी बल्‍लेबाज मोहम्‍मद अजहरुद्दीन ने सिर्फ 56 गेंदों पर शतक पूरा किया है। जबकि उनके कप्‍तान संजू सैमसन ने 21 गेंदों पर 44 रन की पारी खेली है।
2 min read
• •
Updated: 26 Nov 2026, 1:28 PM IST
Mohammed Azharuddeen Century
केरल के ओपनर बल्‍लेबाज मोहम्‍मद अजहरुद्दीन। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/KCAcricket)

Mohammed Azharuddeen Century in SMAT 2026: देश के सबसे बड़े घरेलू टी20 टूर्नामेंट सैयद मुश्‍ताक अली ट्रॉफी में आज गुरुवार को केरल और हिमाचल प्रदेश के बीच बेहद ही रोमांचक मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में केरल की ओर से कप्‍तान संजू सैमसन ने सिर्फ 21 गेंदों पर 5 चौके और 2 छक्‍कों की मदद से 44 रन और सलामी बल्‍लेबाज मोहम्‍मद अजहरुद्दीन ने सिर्फ 57 गेंदों पर 8 चौके और 6 छक्‍कों की मदद से 101 रन की पारी खेली है। इससे पहले उन्‍होंने 56 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया था। उनके शतक के दम केरल की टीम ने हिमाचल प्रदेश के सामने 269 रनों को विशाल लक्ष्‍य रखा है।

केरल को मिली शानदार शुरुआत

हिमाचल प्रदेश के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी केरल की टीम को सलामी बल्‍लेबाज मोहम्‍मद अजहरुद्दीन और रोहन कुन्नुमल ने दमदार शुरुआत दिलाई। इन दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 5.4 ओवर में 82 रन की साझेदारी हुई। रोहन ने मात्र 16 गेंदों पर चार चौके और दो छक्‍कों की मदद से 35 रन की पारी खेली। उन्‍हें अर्पित गुलेरिया ने वैभव कालता के हाथों कैच कराया।

संजू सैमसन अर्धशतक से चूके

केरल का दूसरा विकेट 12.2 ओवर में 159 के स्‍कोर पर कप्‍तान संजू सैमसन के रूप में गिरा। संजू ने 21 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौके और दो छक्‍कों की मदद से 44 रन की पारी खेली। वह अपने अर्धशतक से चूक गए। इसके बाद केरल को तीसरा झटका 14.4 ओवर में विष्‍णु विनोद के रूप में 189 के स्‍कोर पर लगा। विष्‍णु ने 11 गेंदों का सामना करते हुए एक चौके और दो छक्‍कों की मदद से 22 रन की पारी खेली।

मोहम्‍मद अजहरुद्दीन के शतक के दम पर केरल ने बनाए 268 रन

केरल को चौथा और आखिरी सबसे बड़ा झटका 230 के स्‍कोर पर मोहम्‍मद अजहरुद्दीन के रूप में लगा। उन्‍होंने 56 गेंदों पर 8 चौकों और 6 छक्‍कों की मदद से 101 रन बनाते हुए अपना शतक पूरा किया था कि अगली ही गेंद पर उन्‍हें आर्यमान सिंह ने बोल्‍ड मार दिया। सलमान निजार 15 गेंदों पर एक चौके और दो छक्‍कों की मदद से नाबाद 26 रन और अब्‍दुल बासित ने सिर्फ पांच गेंदों पर एक चौके और तीन छक्‍कों की मदद से नाबाद 24 रन की पारी खेली। केरल ने इन पारियों के दम पर निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 268 रन स्‍कोर बोर्ड पर लगाए।

Updated on:
26 Nov 2026, 1:28 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Vaibhav Suryavanshi के वनडे में दोहरे शतक के बाद क्रिस गेल ने किया बड़ा ऐलान, तो श्रीकांत ने BCCI के सामने रखी बड़ी डिमांड

जब श्रीलंकाई टीम से अकेले ही भिड़ गए थे वैभव सूर्यवंशी, मैच के दौरान जमकर हुआ था हंगामा

IND vs NZ 2nd Test: क्राइस्टचर्च टेस्‍ट से पहले हेगले ओवल की पिच की शुरुआती तस्‍वीरें आई सामने, जानें किसको मिलेगी मदद, पढ़ें पिच रिपोर्ट

India A vs Sri Lanka A: क्या आज सेमीफाइनल में वैभव सूर्यवंशी रोक पाएंगे श्रीलंका विजय रथ, जानें विपक्षी टीम की सबसे बड़ी ताकत

क्राइस्टचर्च टेस्ट के लिए क्‍या भारतीय गेंदबाजी क्रम में होगा फेरबदल, बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल ने दिया बड़ा अपडेट