क्रिकेट

टीम इंडिया में वापसी के लिए मोहम्मद शमी ने फॉलो किया सख्‍त डाइट प्‍लान, छोड़ दी अपनी सबसे पसंदीदा ‘बिरयानी’

Mohammed Shami: भारतीय टीम में वापसी के लिए मोहम्‍मद शमी ने जो समर्पण दिखाया है, वैसा बहुत ही कम देखने को मिलता है। इतना ही नहीं शमी ने करीब दो महीने अपनी सबसे पसंदीदा बिरयानी को भी छोड़ दिया सख्‍त डाइट प्‍लान का पालन किया। ये खुलासा बंगाल टीम के तेज गेंदबाजी कोच शिब शंकर पॉल ने किया है।
2 min read
• •
Updated: 21 Jan 2025, 10:05 AM IST
Mohammed Shami

Mohammed Shami Followed Strict Diet Plan: मोहम्मद शमी की करीब 14 महीने बाद अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट में वापसी होने जा रही है। उन्‍होंने अपना आखिरी मुकाबला 2023 के वनडे वर्ल्‍ड का फाइनल खेला था। उसके बाद चोटिल हुए शमी ने भारतीय क्रिकेट टीम में वापसी के लिए जोश, जज्‍बे और जुनून के साथ जहां कड़ी मेहनत की तो वहीं, बेहद सख्‍त डाइट प्‍लान भी फॉलो किया। इतना ही नहीं, मोहम्‍मद शमी ने अपनी सबसे पसंदीदा बिरयानी को भी 2 महीने से अधिक समय के लिए छोड़ दिया। रिपार्ट के अनुसार, बंगाल के तेज गेंदबाजी कोच शिब शंकर पॉल ने शमी की जमकर तारीफ की और बताया कि उन्‍होंने इस दौरान शमी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी के लिए अविश्वसनीय भूख देखी।

शमी में दिखा समर्पण का भाव

मोहम्मद शमी 2024 के अंत में ही बंगाल के लिए घरेलू क्रिकेट में वापसी करते हुए एक रणजी मैच और कुछ सैयद मुश्‍ताक अली ट्रॉफी मैच खेले। स्पोर्ट्सबूमडॉटकॉम के अनुसार, बंगाल के तेज गेंदबाजी कोच शिब शंकर पॉल ने दावा किया कि शमी सुबह 6 बजे मैदान पर पहुंच जाते थे और मैदान पर दौड़ने के लिए बेताब रहते थे। इतना ही नहीं वह मैच खत्म होने के बाद भी गेंदबाजी करते थे। यह एक खिलाड़ी का बहुत बड़ा समर्पण है।

भारत में वापसी के लिए बेताब

उन्‍होंने बताया कि तेज गेंदबाजों को चोट से उबरने में अधिक समय लगता है। उन्होंने खुलासा किया कि गेंदबाज आमतौर पर मैच के बाद गेंदबाजी नहीं करते हैं, लेकिन शमी के साथ ऐसा नहीं था, वह मैच के बाद भी 30-45 मिनट तक गेंदबाजी करना चाहते हैं। उन्‍होंने बताया कि शमी घरेलू टी20 मैचों के दौरान मैच के दिनों में टीम के पहुंचने से पहले मैदान पर पहुंचने वाले पहले खिलाड़ी होते थे।

सख्त डाइट प्‍लान पर रहे शमी 

उन्‍होंने बताया कि शमी बेहद सख्त डाइट प्‍लान पर रहे। मैंने उन्हें दिन में केवल एक बार खाना खाते देखा। पॉल ने बताया कि शमी को बिरयानी खाना बहुत पसंद है, लेकिन पिछले दो महीनों में जब से वह वापस लौटा है, मैंने उसे बिरयानी खाते नहीं देखा। घरेलू क्रिकेट में वापसी के बाद से उन्‍होंने बिरयानी नहीं खाई है। वजन कम करने के लिए शमी ने दिन में केवल एक बार ही खाना खाया।

Updated on:
21 Jan 2025, 10:05 AM IST
Published on: