क्रिकेट

IND vs ENG : इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में 200 टेस्ट विकेट पूरा कर सकते हैं मोहम्मद शमी, बस 16 विकेट हैं दूर

इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय क्रिकेट टीम 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने जा रही है। इस सीरीज में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी 200 विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।
2 min read
Aug 04, 2021
mohammed_shami.jpg

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच खेली जाने वाली 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 4 अगस्त यानी बुधवार से शुरू हो रहा है। इस सीरीज में भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (mohammad shami) के निशाने पर एक बड़ा रिकॉर्ड होगा। इस रिकॉर्ड से वह बस कुछ कदम ही दूर हैं। नॉटिंघम टेस्ट में मोहम्मद शमी का प्लेइंग इलेवन में जगह बनाना तय माना जा रहा है।

शमी का टेस्ट कॅरियर
मोहम्मद शमी ने अब तक 51 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 184 विकेट चटकाए हैं। अगर वह इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज में 16 विकेट चटकाने में कामयाब रहते हैं तो वह 200 टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे। भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अनिल कुंबले के नाम दर्ज है, जिन्होंने अपने कॅरियर में 619 टेस्ट विकेट लिए हैं। इस लिस्ट में कपिल देव, हरभजन सिंह, रविचंद्रन अश्विन, जहीर खान, इशांत शर्मा जैसे गेंदबाजोें के नाम शामिल हैं।

इंग्लैंंड के खिलाफ अच्छा रहा है शमी का प्रदर्शन
इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैचों मेें मोहम्मद शमी का रिकॉर्ड अच्छा रहा है। न्यूजीलैंड के विरुद्ध वर्ल्ड टेस्ट चैंनिपयनशिप के फाइनल में मोहम्मद शमी ने पहली पारी में 76 रन देकर 4 विकेट हासिल किए थे। हालांकि भारतीय टीम मुकाबला हार गई थी। लेकिन शमी ने अपनी गेंदबाजी से सबको प्रभावित किया था।

टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज
अनिल कुंबले- 619
कपिल देव- 434
हरभजन सिंह- 417
आर अश्विन- 413
जहीर खान- 311
इशांत शर्मा- 306
बिशन सिंह बेदी- 266
बीएस चंद्रशेखर- 242
जवागल श्रीनाथ- 236
रवींद्र जडेजा- 221
मोहम्मद शमी-184

Published on:
04 Aug 2021 12:26 pm
Also Read
View All
Eng vs Ind 2nd T20I: डेब्यूटेंट वैभव सूर्यवंशी ने जड़े सिर्फ 2 छक्के, ईशान-अभिषेक फिफ्टी से चूके, भारत ने रखा 191 रन का लक्ष्य

वैभव सूर्यवंशी ऐतिहासिक डेब्यू, तोड़ डाला सचिन तेंदुलकर का 36 साल पुराना रिकॉर्ड, साल-दर-साल तोड़े ये कीर्तिमान

Eng vs Ind 2nd T20I: वैभव सूर्यवंशी ने किया भारत के लिए डेब्‍यू, टीम मैनेजमेंट में अंतिम समय पर लिया बड़ा फैसला

Women’s T20 World Cup 2026 Final Live Streaming: इंग्लैंड vs ऑस्ट्रेलिया का फाइनल मुकाबला, जानें कब और कहां देखें, टीवी और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल

‘कोहली को सब्र रखना चाहिए था’, कपिल देव ने विराट के टेस्ट क्रिकेट से जल्‍द रिटायरमेंट पर उठाए सवाल