22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Sports / Cricket News / टीम इंडिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले बोले जो रूट बोले- बेन स्टोक्स की कमी खलेगी, जल्द ठीक हो जाए मेरा दोस्त

टीम इंडिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले बोले जो रूट बोले- बेन स्टोक्स की कमी खलेगी, जल्द ठीक हो जाए मेरा दोस्त

बेन स्टोक्स ने मानसिक स्वास्थ्य के कारणों की वजह से क्रिकेट से ब्रेक लिया है। बेन इस टेस्ट सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। ऐसे में जो रूट ने कहा कि बेन स्टोक्स ने हमेशा टीम को सर्वोपरि रखा है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 3 Aug 2021, 2:20 PM IST

ben_stokes_and_joe_root_.png

टीम इंडिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान जो रूट ने अपने दोस्त और स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के लिए भावुक मैसेज दिया। बेन स्टोक्स ने मानसिक स्वास्थ्य के कारणों की वजह से क्रिकेट से ब्रेक लिया है। माना जा रहा है कि बेन इस टेस्ट सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। ऐसे में जो रूट ने कहा कि बेन स्टोक्स ने हमेशा टीम को सर्वोपरि रखा है और अब समय है कि वह खुद को तरजीह दें। जो रूट ने बेन स्टोक्स को इंग्लैंड क्रिकेट टीम की धड़कन बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि बुधवार से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज में जो रूट की कमी काफी खलेगी। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि स्टोक्स फिलहाल जिस दौर से गुजर रहे हैं, उसमें क्रिकेट गौण है।

'मेरा दोस्त अच्छा रहे'
जो रूट ने कहा कि वह चाहते हैं कि उनका दोस्त अच्छा रहे। साथ ही उन्होंने कहा कि बेन स्टोक्स को जो भी जानता है, उसे अच्छी तरह से पता है कि वह दूसरों को अपने से ऊपर रखते हैं। रूट ने कहा कि अब बेन स्टोक्स को खुद पर ध्यान देने की जरूरत है। उन्हें जितना समय चाहिये देना चाहिये। पूरी टीम उसके साथ है। जो रूट ने कहा कि टीम में कोई भी बेन स्टोक्स की जगह नहीं ले सकता। हालांकि उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि सीरीज में सैम कुरेन जैसे युवा खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। भारत और इंग्लैंड के बीच 4 अगस्त से टेस्ट सीरीज शुरू हो रही है जो मध्य सितंबर तक जारी रहेगी। इस सीरीज में दोनों टीमों के बीच 5 टेस्ट मैच खेले जाएंगे।

यह भी पढ़ें— IND VS ENG: टेस्ट सीरीज के पहले मैच से मयंक बाहर, अब रोहित शर्मा के साथ कौन करेगा ओपनिंग? दो खिलाड़ी रेस में

खेली जानी है 5 मैचों की टेस्ट सीरीज
विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया को 4 अगस्त से टेस्ट सीरीज खेलनी है। यह सीरीज पांच मैचों की होगी जो 10 सितंबर तक चलेगी। इस सीरीज में इंग्लैंड के बेन स्टोक्स नहीं खेल पाएंगे। एक वर्चु्अल प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब जो रूट से बेन स्टोक्स को लेकर सवाल पूछा गया तो वह भावुक हो गए और उनके जल्द ठीक होने की कामना की

यह भी पढ़ें— पूर्व गेंदबाज ब्रेट ली ने बताई वो चीज, जिससे टीम इंडिया अगले 20 वर्षों तक क्रिकेट में धूम मचा सकती है

सुरक्षित वातावरण में खेला जाए क्रिकेट
वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इंग्लैंड टीम के कप्तान जो रूट ने बायो बबल के अंदर लंबे समय तक रहे बिना सुरक्षित वातावरण में क्रिकेट खेलने का तरीका खोजने पर जोर दिया। जो रूट ने यह कहा कि उन्हें लगता है कि यह महत्वपूर्ण है कि हम अपनी बात करना जारी रखें, खासकर उस वक्त जब हम सुरक्षित वातावरण में हों, खिलाड़ियों और ईसीबी के बीच अच्छा तालमेल होने की वजह से ईमानदार बातचीत होती है, ताकि खिला़ड़ियों की जितनी संभव हो सके सबसे अच्छी देखभाल हो।