
Mohammed Siraj snub in IND vs NZ 2nd Test: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भी मोहम्मद सिराज की अनदेखी की गई है। क्राइस्टचर्च टेस्ट में भी उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया है। सोनी स्पोर्ट्स पर सिराज को देखकर मुरली कार्तिक ने कहा कि मोहम्मद सिराज रो रहे है। इस पर अजिंक्य रहाणे ने कहा हां विजुअल्स देखकर तो यही लग रहा है। कार्तिक बोले कि सिराज बहुत इमोशनल खिलाड़ी हैं। शायद वह काले चश्मे के पीछे कुछ छिपाने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं, भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने सिराज को फिर से बाहर करने के टीम मैनेजमेंट के फैसले पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत के सबसे अच्छे तेज गेंदबाजों में से एक को प्लेइंग XI से बाहर कैसे रखा जा सकता है। प्रसिद्ध कमेंटेटर हर्षा भोगले ने भी इस फैसले पर सवाल उठाए हैं।
सोनी स्पोर्ट्स पर बातचीत करते हुए मुरली कार्तिक ने कहा कि मोहम्मद सिराज रो रहे हैं। इस पर अजिंक्य रहाणे ने कहा भी सहमति जताते हुए कहा कि हां.. विजुअल्स को देखकर तो ऐसा ही लगता है। कार्तिक ने आगे कहा कि सिराज बहुत ही इमोशनल इंसान हैं। वह देश के लिए खेलना चाहते हैं। इसी वजह से उन्होंने अपने इमोशन छिपाने के लिए शायद काले चश्मे का सहारा लिया है।
वेलिंगटन टेस्ट में भारत की बॉलिंग की दिक्कतों के बाद मोहम्मद सिराज को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने की बढ़ती मांग के बावजूद उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए एक बार फिर नजरअंदाज कर दिया गया है। जबकि वह मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकिल में 11 मैचों में 43 विकेट के साथ भारत के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उनकी एक बार फिर अनदेखी पर कैफ ने टीम मैनेजमेंट पर निशाना साधा है।
मोहम्मद कैफ ने अपनी एक एक्स पोस्ट में लिखा कि यह यकीन करना मुश्किल है कि भारत के सबसे अच्छे तेज गेंदबाजों में से एक मोहम्मद सिराज को फिर से बाहर कर दिया गया है। सिराज को बुमराह के साथ भारत के विदेशी टेस्ट बॉलिंग अटैक में सबसे पहले चुना जाना चाहिए। दिलचस्प बात यह है कि बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल ने खुद सिराज को वर्ल्ड-क्लास बॉलर कहा और कहा कि वह अच्छी बॉलिंग कर रहे हैं।
प्रसिद्ध कमेंटेटर हर्षा भोगले ने सिराज को लगातार बाहर रखने पर निराशा जताई है। उन्होंने इस फैसले को गलत बताते हुए कहा कि भारत के पास अब मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकिल में टॉप पांच विकेट लेने वालों में सिर्फ जसप्रीत बुमराह के लिए जगह है। हर्षा ने यह भी कहा कि इस तरह के चयन के फैसलों से दूसरे बॉलर्स को यह पक्का नहीं हो पाएगा कि मौका मिलने पर उन्हें कितना सपोर्ट मिलेगा।
भोगले ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा कि सिराज अब भारत के छठे रैंक वाले तेज गेंदबाज हैं। मुझे यह बहुत गलत लगता है। इस डब्ल्यूटीसी साइकिल में टेस्ट क्रिकेट में टॉप 5 विकेट लेने वालों में से, भारत के पास अब सिर्फ बुमराह के लिए जगह है। आप चाहते हैं कि गेंदबाजों का चुनाव अच्छा हो, उनके पास बॉलिंग के लिए बेहतरीन कंडीशन हैं, लेकिन उन्हें पता होगा कि जब उनकी बारी आएगी तो उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिलेंगे।