क्रिकेट

Eng vs Ind 2nd T20I: क्या वैभव सूर्यवंशी इंग्‍लैंड के खिलाफ मैनचेस्‍टर में डेब्‍यू करेंगे? कोच मोर्ने मोर्केल के जवाब ने तोड़े करोड़ों फैंस के दिल

Morne Morkel on Vaibhav Sooryavanshi: इंग्‍लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले से पहले प्रेस कॉन्‍फ्रेस में भारतीय गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल से सवाल किया गया कि क्‍या वैभव सूर्यवंशी शनिवार को मैनचेस्‍टर में डेब्‍यू करेंगे? इस पर मोर्कल ने कहा कि सूर्यवंशी का डेब्यू कोई सीधा फैसला नहीं है। मुझे लगता है कि हमारे पास T20 क्रिकेट में नंबर एक बैटर अभिषेक शर्मा और प्लेयर ऑफ द वर्ल्ड कप संजू सैमसन हैं।
2 min read
Jul 03, 2026
Morne Morkel on Vaibhav Sooryavanshi
वैभव सूर्यवंशी (फोटो सोर्स: IANS)

Morne Morkel on Vaibhav Sooryavanshi debut: आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 और इंग्‍लैंड के खिलाफ चेस्‍टर-ले-स्‍ट्रीक मैच से एक बात पूरी तरह साफ हो गई है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(BCCI) और भारतीय टीम मैनेजमेंट वैभव सूर्यवंशी को इंटरनेशनल क्रिकेट में जल्दी लाने की कोई जल्दबाजी में नहीं हैं। आयरलैंड से पहली बार सीरीज हारने और अब तक खेले गए तीन मैचों में संजू सैमसन के 5, 0 और 1 के स्कोर के बावजूद मैनेजमेंट अपने टॉप ऑर्डर पर भरोसा जता रहा है।

मैच की पूर्व संध्‍या पर मोर्ने माेेेेर्केल की प्रेस कॉन्‍फ्रेंस

इंग्‍लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच की पूर्व संध्‍या पर प्रेस कॉन्‍फ्रेस के लिए आए भारतीय गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने कहा कि सूर्यवंशी को डेब्यू कैप देना उतना सीधा नहीं है, जितना लग सकता है। यह सवाल किए जाने पर कि सूर्यवंशी को इंतजार कराने के फैसले के पीछे क्या वजह है? इस पर मोर्केल ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि इसके पीछे बहुत सारे फैक्टर हैं।

हमें बस इस बात का भी सम्मान करना होगा कि हमारे पास टी20 क्रिकेट में नंबर एक बल्‍लेबाज अभिषेक शर्मा और आईसीसी टी20 वर्ल्‍ड कप के प्लेयर ऑफ द सीरीज संजू सैमसन हैं। उनका आईपीएल सीजन बहुत अच्छा रहा। इसलिए मुझे लगता है कि एक कोचिंग स्टाफ के तौर पर अपने प्लेयर्स पर भरोसा दिखाना और उनका साथ देना सही है।

'हम आप लोगों का साथ देते हैं'

मोर्केल ने कहा कि एक युवा खिलाड़ी दरवाजे पर दस्तक दे रहा है और यह रोमांचक है। लेकिन, मुझे लगता है कि सिर्फ टॉप पर मौजूद उन दो प्लेयर्स के लिए ही नहीं, बल्कि बाकी ग्रुप के लिए भी यह एक अच्छा संकेत है कि हम दिखाते हैं कि हम आप लोगों का साथ देते हैं। लेकिन साथ ही, अगर आप देखें, तो हम बहुत ज्‍यादा सोचना भी नहीं चाहते और दूसरे प्लेयर्स को उनकी जगह से बाहर नहीं करना चाहते।

'नेट्स पर यह डरावना हो सकता है'

मोर्ने मोर्केल ने कहा कि मुझे लगता है कि अगर आप इंस्टाग्राम पर लड़कों को फॉलो करते हैं, तो पहले से ही बहुत सारी तस्वीरें पोस्ट की जा रही हैं, खासकर उसके साथ। जिस तरह से लड़कों ने उसका स्वागत किया है। मुझे लगता है कि इंटरनेशनल लेवल पर 15 साल के बच्चे के तौर पर नेट्स पर यह डरावना हो सकता है। लेकिन, हमने जो कुछ नेट्स किए हैं, वे बहुत शानदार रहे हैं। हम सब यह देखने के लिए उत्साहित हैं कि वह कैसा खेलता है। जब उसे मौका मिलेगा, तो मुझे पूरा यकीन है कि वह तैयार होगा।

'और बढ़ सकता है इंतजार'

इंग्लैंड के उलट भारत ने मैनचेस्टर में मुकाबले से एक दिन पहले अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा नहीं की। अगर वे उसी बैटिंग लाइन-अप के साथ रहते हैं, तो सूर्यवंशी का इंतजार चौथे मैच तक बढ़ जाएगा, क्‍योंकि सैमसन अभी भी रन बनाने की कोशिश कर रहे हैं और मोर्केल के शब्दों में टीनेजर दरवाजे पर दस्तक दे रहा है।

Updated on:
03 Jul 2026 08:52 pm
Published on:
03 Jul 2026 08:39 pm
Also Read
View All
Eng vs Ind 2nd T20I: Vaibhav Sooryavanshi के डेब्‍यू से पहले खौफ में इंग्‍लैंड, प्‍लेइंग XI में जोफ्रा आर्चर की वापसी, जोश टंग बनेंगे डेब्‍यूटेंट

SL A vs IND A: साई सुदर्शन ने श्रीलंका के खिलाफ लगातार दूसरा शतक जड़ किया कमाल, गौतम गंभीर और ऋषभ पंत को एक साथ पछाड़ा

‘वैभव के लिए संजू को टीम से हटाना गलत, मैनेजमेंट को सैमसन पर भरोसा दिखाना चाहिए’: दिनेश कार्तिक

Eng W vs Aus W Final: ‘नई सोच अपनानी होगी’, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले नासिर हुसैन ने इंग्लैंड टीम को दिया गुरुमंत्र

अभिषेक शर्मा इंग्‍लैंड के खिलाफ T20i सीरीज में रच सकते हैं इतिहास, निशाने पर सूर्या-पंड्या और रोहित शर्मा के रिकॉर्ड