क्रिकेट

वर्ल्ड कप 2023 में लगी शतकों की झड़ी, 48 साल के विश्व कप इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

वर्ल्ड कप 2023 में बल्‍लेबाजों ने जमकर धमाल मचाया है। एक-दो मुकाबलों को छोड़कर अधिकतर मैच हाईस्‍कोरिंग रहे हैं और इन मैचों खूब शतक आए हैं। वर्ल्ड कप के 48 साल के इतिहास में ये पहला विश्‍व कप है, जब सबसे ज्‍यादा शतक आए हैं।
less than 1 minute read
virat-kohli.jpg

वर्ल्ड कप 2023 अब रोमांच के साथ अपने अंतिम दौर में पहुंच चुका है। आखिरी और फाइनल मुकाबला भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में खेला जाएगा। लेकिन, इससे पहले ही वर्ल्ड कप के एक संस्करण में सर्वाधिक शतकों का रिकॉर्ड टूट गया है। दक्षिण अफ्रीका और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच गुरुवार को वानखेड़े में खेले गए मुकाबले में डेविड मिलर ने वर्ल्ड कप 2023 का 39वां शतक ठोका। इसके साथ ही वर्ल्ड कप के एक संस्करण में सर्वाधिक शतक लगाने का रिकॉर्ड टूट गया। इससे पहले 2015 के वर्ल्ड कप में बल्‍लेबाजों ने कुल 38 शतक लगाए थे। आइये एक नजर डालते हैं वर्ल्‍ड कप इतिहास में अब लगे शतकों पर।


13 वर्ल्ड कप में लगे हैं 235 शतक

वर्ल्ड कप - कुल शतक

1975 - 06

1979 - 02

1983 - 08

1987 - 11

1992 - 08

1996 - 16

1999 - 11

2003 - 21

2007 - 20

2011 - 24

2015 - 38

2019 - 31

द.अफ्रीका - 09

भारत - 07

ऑस्ट्रेलिया - 07

न्यूजीलैंड - 06

पाकिस्तान - 03

श्रीलंका - 03

इंग्लैंड - 02

बांग्लादेश - 01

Published on:
17 Nov 2023 09:17 am