26 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज में पिछले दो दशकों से अजेय है भारत, डराने वाले हैं टीम इंडिया के आंकड़े

IND vs WI ODI Stats: भारत और वेस्‍टइंडीज के बीच तीन मैचों की द्विपक्षीय वनडे सीरीज का आगाज 27 सितंबर से तिरुवनंतपुरम में होने जा रहा है। क्‍या आप जानते हैं कि कैरेबियाई टीम के खिलाफ द्विपक्षीय वनडे सीरीज में भारत पिछले दो दशक से अजेय है। आइये एक नजर इन दोनों टीमों के आंकड़ों पर डालते हैं।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

lokesh verma

•

Sep 26, 2026

IND vs WI ODI Stats

रोहित शर्मा और विराट कोहली। (Photo - IANS)

IND vs WI ODI Records and Stats: वनडे वर्ल्ड कप 2027 में अब बस एक साल का समय बचा है, ऐसे में भारत इस ग्लोबल शो के लिए अपनी तैयारियां तेज करने जा रहा है। रविवार से भारत वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे द्विपक्षीय सीरीज का गाज करेगा। पहला मैच निरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाना है। जहां सभी की नजरें विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे बड़े खिलाड़ियों पर टिकी होंगी। उनसे उम्‍मीद होगी कि वेस्‍टइंडीज के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज में भारत के दो दशक पुराने अजेय अभियान को कायम रखते हुए बड़ी जीत दर्ज करें। आइये इससे पहले इन दोनों के रिकॉर्ड और आंकडे आपको बताते हैं।

भारत बनाम वेस्‍टइंडीज वनडे हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

भारत और वेस्‍टइंडीज के वनडे क्रिकेट में हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें, तो अब तक इन दोनों का इस फॉर्मेट में कुल 142 बार आमना-सामना हुआ है। इनमें से भारत ने 72 मैच अपने नाम दर्ज किए हैं, तो विंडीज की टीम को 64 मुकाबलों में जीत नसीब हुई है। जबकि चार मैच बेनतीजा और दो मैच टाई रहे हैं।

2 दशक से द्विपक्षीय सीरीज में अजेय है भारत

वहीं, भारत बनाम वेस्‍टइंडीज के बीच द्विपक्षीय रिकॉर्ड पर नजर डालें, तो पता चलता है कि इसका इतिहास करीब 47 साल पुराना है। शुरुआत में करीब डेढ़ दशक ऐसा रहा, जब भारतीय टीम कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं जीत सकी। लेकिन, पिछले दो दशक से इस मामले में भारत अजेय है। वेस्‍टइंडीज ने भारत के खिलाफ आखिरी वनडे द्विपक्षीय सीरीज 2006 में जीती थी। पांच मैचों की उस सीरीज में कैरेबियाई टीम ने 4-1 से जीत दर्ज की थी, लेकिन उसके बाद से वह भारत से लगातार हार रही है।

भारत-वेस्टइंडीज के बीच ODI सीरीज का रिकॉर्ड

सीरीजवर्षसीरीज विजेतानतीजा
भारत का वेस्टइंडीज दौरा2006वेस्टइंडीज4-1 (5 मैच)
वेस्टइंडीज का भारत दौरा2006/07भारत3-1 (4 मैच)
भारत का वेस्टइंडीज दौरा2009भारत2-1 (4 मैच)
भारत का वेस्टइंडीज दौरा2011भारत3-2 (5 मैच)
वेस्टइंडीज का भारत दौरा2011/12भारत4-1 (5 मैच)
वेस्टइंडीज का भारत दौरा2013/14भारत2-1 (3 मैच)
वेस्टइंडीज का भारत दौरा2014/15भारत2-1 (5 मैच)
भारत का वेस्टइंडीज दौरा2017भारत3-1 (5 मैच)
वेस्टइंडीज का भारत दौरा2018/19भारत3-1 (5 मैच)
भारत का वेस्टइंडीज दौरा2019भारत2-0 (3 मैच)
वेस्टइंडीज का भारत दौरा2019/20भारत2-1 (3 मैच)
वेस्टइंडीज का भारत दौरा2021/22भारत3-0 (3 मैच)
भारत का वेस्टइंडीज दौरा2022भारत3-0 (3 मैच)