26 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs AFG: एशियन गेम्स में लगातार दूसरा क्रिकेट मैच रद्द, बारिश ने तोड़ा इन 2 टीमों का सपना, क्वार्टरफाइनल मैच हुए तय

Asian Games Cricket Quarterfinal Schedule: एशियन गेम्स मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज के मुकाबले पूरे हो गए हैं। बारिश के कारण मलेशिया और ओमान का मैच रद्द होने के बाद क्वार्टर फाइनल की चारों टीमें और मुकाबले तय हो गए हैं।
2 min read
Google source verification
Asian Games Mens Cricket Quarterfinal Schedule

भारत बनाम अफगानिस्तान (फोटो- IANS)

IND vs AFG Men's Cricket, Asian Games 2026: एशियन गेम्स मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को लगातार दूसरा मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया, जिससे क्वार्टर फाइनल के मुकाबले तय हो गए। आपको बता दें कि ग्रुप स्टेज का यह आखिरी मुकाबला था, जहां मलेशिया और ओमान की टीमें आमने-सामने थीं, लेकिन मैच में बारिश की वजह से टॉस भी नहीं हो पाया। इससे पहले नेपाल और जापान के बीच भी मुकाबला रद्द हो गया था, जिससे ग्रुप ए से अफगानिस्तान और नेपाल ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली, तो ग्रुप बी से हांगकांग और मलेशिया ने अगले दौर का टिकट हासिल कर लिया है, जबकि ओमान और जापान का सपना टूट गया है।

28 सितंबर को IND vs AFG मैच

अब क्वार्टर फाइनल मुकाबले 28 और 29 सितंबर को खेले जाएंगे, जहां पहले क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान का सामना हांगकांग चीन से होगा, तो वहीं दूसरे क्वार्टर फाइनल में भारतीय टीम की टक्कर अफगानिस्तान से होगी। तीसरे क्वार्टर फाइनल में नेपाल और श्रीलंका की टीमें आमने-सामने होंगी, तो बांग्लादेश और मलेशिया की टक्कर चौथे क्वार्टर फाइनल में होगी। सेमीफाइनल मुकाबले 1 अक्टूबर को खेले जाएंगे, जबकि ब्रॉन्ज और गोल्ड मेडल मुकाबले 3 अक्टूबर को होंगे।

ड्रॉ से टूटा जापान का सपना

शनिवार को मेंस क्रिकेट के पहले मुकाबले में नेपाल और जापान की टीमें आमने सामने थीं। बारिश की वजह से मैच 15-15 ओवर का कर दिया गया। नेपाल ने 4 विकेट गंवाकर 149 रन बना लिए और जब जापान की बैटिंग की बारी आई तो बारिश ने फिर से मैच रोका, जो कभी शुरू नहीं हुआ और जापान की उम्मीदों को भी बहा ले गया। जापान को पहले मुकाबले में अफगानिस्तान के हाथों हार झेलनी पड़ी थी, जिसकी वजह से वह अंक तालिका में एक अंक लेकर तीसरे स्थान पर रही।

दिन का दूसरा मुकाबला ओमान और मलेशिया के बीच खेला जाने वाला था लेकिन बारिश की वजह से एक भी गेंद नहीं डाली जा सकी। मैच ड्रॉ होने पर ओमान एक अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहा, तो वहीं मलेशिया और हांगकांग चीन ने क्वार्टरफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया। एशियन गेम्स 2022 में भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को हराकर गोल्ड जीता था, तो बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराकर कांस्य पदक पर कब्जा किया था।