
भारतीय मेंस क्रिकेट टीम (फोटो- BCCI)
IND vs AFG Semifinal Scenario, Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 मेंस क्रिकेट के दूसरे क्वार्टर फाइनल में भारतीय टीम का सामना अफगानिस्तान से होगा। अफगानिस्तान ने ग्रुप स्टेज में जापान को हराया था, जबकि नेपाल के खिलाफ उसे 5 विकेट से शर्मनाक हार झेलनी पड़ी थी। हालांकि नेपाल और जापान के मुकाबले के ड्रॉ होने की वजह से उसे क्वार्टर फाइनल में जगह मिल गई और जापान को बाहर होना पड़ा।
मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट में एक ही दिन दो मुकाबले बारिश की वजह से रद्द करने पड़े। ऐसे में सवाल यह है कि अगर क्वार्टर फाइनल मुकाबले रद्द होते हैं, तो कौन-सी टीमें सेमीफाइनल पहुंचेंगी? आपको बता दें कि पहला क्वार्टर फाइनल पाकिस्तान और हांगकांग के बीच 28 सितंबर को खेला जाएगा, तो इसी दिन दूसरे क्वार्टर फाइनल में भारत और अफगानिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। इसके बाद 29 सितंबर को श्रीलंका और नेपाल आमने-सामने होंगे, तो इसी दिन चौथे क्वार्टर फाइनल में बांग्लादेश का मुकाबला मलेशिया से होगा।
अगर क्वार्टर फाइनल मुकाबले रद्द होते हैं, तो जिन टीमों को क्वार्टर फाइनल में सीधे एंट्री मिली थी, उन्हें सेमीफाइनल का टिकट मिल जाएगा। मतलब, रैंकिंग के आधार पर फैसला होगा और क्वार्टरफाइनल में जिन टीमों को सीधी एंट्री मिली है, उनकी रैंकिंग विरोधी टीमों के बेहतर है। ऐसे में पहले से लेकर चौथे क्वार्टर फाइनल तक कोई भी मुकाबला रद्द होता है, तो जिस टीम ने ग्रुप स्टेज से क्वार्टर फाइनल में क्वालीफाई किया है, वह टीम बाहर हो जाएगी।
मान लीजिए अगर भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला जाने वाला क्वार्टर फाइनल मुकाबला बारिश की वजह से रद्द होता है, तो अफगानिस्तान की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी, जबकि भारतीय टीम को सेमीफाइनल का टिकट मिल जाएगा। क्योंकि भारत दुनिया की नंबर 1 टीम है, तो अफगानिस्तान 10वें स्थान पर है। अगर सेमीफाइनल में कोई मुकाबला बारिश की वजह से रद्द होता है, तो फिर फाइनल में रैंकिंग की बेहतर टीम क्वालीफाई कर जाएगी।
भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला सोमवार को कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में भारतीय समयानुसार सुबह 10:00 बजे से शुरू होगा। इस मुकाबले को सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनी लिव ऐप पर लाइव देखा जा सकता है। इसके अलावा फ्री डीटीएच के डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर भी इस मैच का सीधा प्रसारण किया जाएगा।
Updated on:
26 Sept 2026 02:24 pm
Published on:
26 Sept 2026 02:24 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
