क्रिकेट

इन 5 भारतीय क्रिकेटरों के हैं सबसे महंगे घर, नंबर 1 पर महेंद्र सिंह धोनी

भारतीय क्रिकेटर भी कम अमीर नहीं होते, वह अपने बड़े, महंगे शौक और आलीशान घरों के लिए जाने और पहचाने जाते हैं। आइए आपको इस आर्टिकल में भारतीय टीम के पांच ऐसे क्रिकेटरों के बारे में बताते हैं जो सबसे महंगे घरों के मालिक हैं

3 min read
Aug 19, 2022
Rohit Sharma

क्रिकेट, विश्व फुटबॉल के बाद सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला खेल है। भारत में तो इस खेल के बारे में क्या ही कहना भारत में क्रिकेट को त्यौहार और खिलाड़ियों को भगवान समझा जाता है। वही फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ियों के बारे में हर चीज जानने के इच्छुक रहते हैं चाहे वह उनकी लाइफस्टाइल हो, वह क्या खाते हैं क्या पीते हैं क्या पहनते हैं इत्यादि। आज हम आपको भारतीय क्रिकेट टीम के ऐसे ही 5 बड़े खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो महंगे और आलीशान घरों के मालिक हैं। साथ ही बता दें इन क्रिकेटरों के घरों की कीमत करोड़ों में है

5) Rohit Sharma

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा सबसे महंगे घरों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर आते हैं। भारतीय कप्तान मुंबई के लग्जरी अपार्टमेंट आहूजा टावर के 29वें फ्लोर पर बने 6000 स्क्वायर फीट के एक लग्जरी फ्लैट में रहते हैं। इस फ्लैट की कीमत लगभग 30 करोड़ रुपए बताई जाती है।

यह भी पढ़ें: जाने कितनी संपत्ति के मालिक है भारतीय कप्तान रोहित शर्मा


4) Sachin Tenduakar

भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज और क्रिकेट की दुनिया में भगवान के नाम से मशहूर सचिन तेंदुलकर इस लिस्ट में चौथे नंबर पर आते हैं। बता दे सचिन तेंदुलकर मुंबई के बांद्रा में एक 6000 स्क्वायर फीट के विला में रहते हैं। मीडिया खबरों के अनुसार इस विला की कीमत 38 करोड रुपए बताई जाती है।


3) Yuvraj Singh

भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी और दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आते हैं। भारत को साल 2011 वर्ल्ड कप जिताने में युवराज ने अहम रोल निभाया था। बता दे अपनी महंगी और लग्जरी लाइफ के लिए मशहूर युवराज ने साल 2013 में मुंबई के ओंकार टावर में 29वें फ्लोर पर 16000 फीट का एक लग्जरी फ्लैट खरीदा था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस फ्लैट की कीमत 64 करोड़ रुपए थी।


2) Virat Kohli

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और रन मशीन के नाम से मशहूर विराट कोहली इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आते हैं। युवराज के साथ ही विराट कोहली का ओंकार टावर में एक लग्जरी अपार्टमेंट है जिसकी कीमत 35 करोड़ रुपए है। हालांकि मुंबई आने से पहले विराट कोहली गुरुग्राम स्थित अपने विला में रहते थे जिसकी कीमत 80 करोड़ रुपए बताई जाती है।

यह भी पढ़ें: सचिन रैना युवराज समेत इन क्रिकटरों ने दी कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं


1) MS Dhoni

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और फिनिशर के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी इस लिस्ट में पहले नंबर पर मौजूद हैं। एमएस धोनी का रांची स्थित फार्म हाउस की कीमत 100 करोड रुपए बताई जाती है। बता दें कि कैप्टन कूल के इस लग्जरी फार्म हाउस में सभी प्रकार के खेल खेलने की सुविधा मौजूद है, साथ ही एक बड़ा स्विमिंग पूल और एक बड़ी कार पार्किंग मौजूद है।

Published on:
19 Aug 2022 07:31 pm
Also Read
View All