क्रिकेट

WC2019: वर्ल्ड कप मैचों के सबसे सफल गेंदबाज़, देखिए- रिकॉर्ड बुक से कुछ खास

30 मई से इंग्लैंड में शुरू होगा वनडे वर्ल्ड कप। ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्ग्राथ ने लिए हैं सबसे ज्यादा विकेट। 39 वर्ल्ड कप मैचों में 71 विकेट ले चुके हैं मैक्ग्रा।
2 min read
May 05, 2019
Glenn McGrath

नई दिल्ली। क्रिकेट के सबसे बड़े महाकुंभ आईसीसी वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप को शुरू होने में एक महिने से भी कम का समय बचा है। सभी टीमें अपने बेस्ट 15 खिलाड़ियों को चुन चुकी है और वर्ल्ड कप की तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगी है।

कुछ टीमों ने वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए अपने मुख्य खिलाड़ियों को आराम दिया है। ताजा उदाहरण इंडियन प्रीमियर लीग ( indian premier league ) की दिल्ली कैपिटल्स ( Delhi Capitals ) टीम के मुख्य गेंदबाज कगिसो रबाडा का है। रबाडा को उनके देश ने इसलिए वापस बुला लिया कि वह आईपीएल में कहीं चोटिल ना हो जाएं। बोर्ड अपने मुख्य गेंदबाज़ को लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहता। लगभग यही कहानी अन्य टीमों की भी है।

ज्यादातर देशों के क्रिकेट बोर्डों ने अपने-अपने खिलाड़ियों को आईपीएल से बुला लिया है। गेंदबाज़ों की भूमिका इसलिए भी अहम हो जाती है क्योंकि बल्लेबाज़ी के विकल्प मिलना तो आसान है लेकिन गेंदबाज़ों के विकल्प मिलना मुश्किल होता है। वर्ल्ड कप जैसे बड़े मंच पर यह समस्या किसी भी टीम को भारी पड़ सकती है।

अब बात गेंदबाज़ों की ही हो रही तो आज वर्ल्ड कप विशेष माह में बात करते हैं वर्ल्ड कप मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ों की। इस सूची में पहला नाम ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्राथ का है। मैक्ग्रा ने वर्ल्ड कप में 39 मैच खेलते हुए कुल 71 विकेट अपने नाम किए हैं। हम आपको वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले श्रेष्ठ दस गेंदबाज़ों के आंकड़े यहां दिखा रहे हैं।

वर्ल्ड कप मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-10 गेंदबाज़ः


















































































गेंदबाज़देशमैचविकेटसमयकाल
ग्लेन मैक्ग्राथऑस्ट्रेलिया39711996-2007
मुथैया मुरलीधरनश्रीलंका40681996-2011
वसीम अकरमपाकिस्तान38551987-2003
चामिंडा वासश्रीलंका31491996-2007
जहीर खानभारत23442003-2011
जवागल श्रीनाथभारत34441992-2003
लसिथ मलिंगाश्रीलंका22432007-2015
एलन डोनाल्डसाउथ अफ्रीका25381992-2003
जैकब ओरमन्यूजीलैंड23362003-2011
डेनियल विटोरीन्यूजीलैंड32362003-2015
Published on:
05 May 2019 07:04 am