क्रिकेट

MS Dhoni Birthday: सहवाग से लेकर सुरेश रैना समेत इन खिलाडि़यों ने एमएस धोनी को खास अंदाज में किया बर्थडे विश

MS Dhoni Birthday : टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान एमएस धोनी आज अपना 42वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। दुनिया के सबसे लोकप्रिय क्रिकेटरों में से धोनी को पूरा क्रिकेट जगत आज जन्‍मदिन की शुभकामनाएं दे रहे रहा है। आइये आपको भी बताते हैं कि माही कौन-कौन से खिलाड़ी ने कैसे विश किया है?

less than 1 minute read
सुरेश रैना और हार्दिक पांडया समेत इन खिलाडि़यों ने एमएस धोनी को खास अंदाज में किया बर्थडे विश।

MS Dhoni Birthday : टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान एमएस धोनी आज अपना 42वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। रांची में जन्‍मे महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट की दुनिया में वह मुकाम हासिल किया है, जहां आज तक कोई भारतीय क्रिकेटर नहीं पहुंच सका है। धोनी ऐसे भारतीय कप्‍तान रहे जिन्‍होंने आईसीसी के तीन खिताब जीते हैं। यही वजह है कि वह अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट से संन्‍यास लेने के बाद भी लोकप्रिय हैं। दुनिया के सबसे लोकप्रिय क्रिकेटरों में से धोनी को पूरा क्रिकेट जगत आज जन्‍मदिन की शुभकामनाएं दे रहे रहा है। आइये आपको भी बताते हैं कि माही कौन-कौन से खिलाड़ी ने कैसे विश किया है?


धोनी का क्रिकेट करियर

बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी 2004 में बांग्लादेश के दौरे पर टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया था। उन्होंने 90 टेस्ट की 144 पारियों में 38.01 के औसत से 4876 रन, 350 वनडे की 297 पारियों में 50.06 के औसत से 10773 रन और 98 टी20 की 85 पारियों में 37.06 के औसत से 1617 रन बनाए हैं।

अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट में उनके नाम 108 अर्धशतक और 16 शतक दर्ज हैं। सबसे खास बात ये है कि उनकी कप्‍तानी में भारत ने वनडे वर्ल्‍ड कप, टी20 वर्ल्‍ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी जीती है। इतना ही नहीं उन्‍होंने चेन्‍नई सुपर किंग्‍स को आईपीएल का पांचवां खिताब भी जिताया है।

Updated on:
07 Jul 2023 01:12 pm
Published on:
07 Jul 2023 12:03 pm
Also Read
View All