26 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs SL: ऋषभ पंत की चोट पर आया बड़ा अपडेट, टीम इंडिया के बॉलिंग कोच बताया कहां हो रही है दिक्कत

Rishabh Pant Injury Update: भारतीय गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल को उम्मीद है कि ऋषभ पंत श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के चौथे दिन विकेटकीपिंग के लिए उपलब्ध रहेंगे। पंत को कंधे पर गेंद लगने के बाद चोट लगी थी, जिसकी वजह से वह दूसरे टेस्ट के पहले दिन रिटायर्ड हर्ट हुए थे।
2 min read
Google source verification
rishabh pant

ऋषभ पंत (फोटो- IANS)

IND VS SL 2nd Test Colombo Update: टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की चोट पर बड़ी अपडेट सामने आई है। गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने बताया है कि वह चौथे दिन विकेटकीपिंग कर सकते हैं। कोलंबो टेस्ट के पहले दिन पंत को कंधे में चोट लगी थी, जिसके बाद उन्हें रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा था। बाद में वह बल्लेबाजी करने जरूर आए लेकिन जब श्रीलंका की पारी शुरू हुई तो उनकी जगह ध्रुव जुरेल को विकेट के पीछे जिम्मेदारी संभालनी पड़ी। हालांकि मार्केल को उम्मीद है कि चौथे दिन के खेल से पहले वह चोट से उबर जाएंगे।

श्रीलंका पर मंडरा रहा फॉलोअन का खतरा

चौथे दिन का खेल का खत्म होने तक श्रीलंकाई टीम फॉलोऑन का खतरा टालने से 39 रन पीछे है और उसके हाथ में सिर्फ 2 विकेट हैं। ऋषभ पंत मुकाबले के पहले दिन बल्लेबाजी के दौरान कलाई की चोट के कारण 'रिटायर्ड हर्ट' हो गए थे। इसके बाद अगले दिन के पहले सेशन में वह क्रीज पर लौटे, लेकिन कंधे पर गेंद लगने के बाद एक बार फिर से चोटिल हो गए। इसके बाद उनके स्थान पर ध्रुव जुरेल को विकेटकीपिंग के लिए उतरना पड़ा।

चौथे दिन से पहले होगा पंत की चोट का आंकलन

गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने बताया है कि विकेट के पीछे उनकी उपलब्धता पर फैसला लेने से पहले टीम रात भर उनकी स्थिति का आकलन करेगी। मोर्केल ने कहा, "जाहिर है, ऋषभ के कंधे पर चोट लगी है। कल रात इस पर चर्चा हुई थी। वहां काफी चोट आई है। आज सुबह जब उन्होंने वार्म-अप करने की कोशिश की, तो उनकी मूवमेंट में थोड़ी दिक्कत थी। रात भर उन पर नजर रखी जाएगी, उम्मीद है कि कल वह हमारे लिए विकेटकीपिंग करेंगे। उनका वहां होना जरूरी है। खेल को समझने की उनकी क्षमता बेहतरीन है।"

मोर्केल ने आगे कहा, "सबसे पहली प्राथमिकता यही होगी कि हम कल जल्दी ही वे दो विकेट ले सकें। मुझे पता है कि यह एक घिसी-पिटी बात है, लेकिन मौसम को देखते हुए और कभी-कभी कवर हटाने और लगाने में खर्च होने वाले समय को देखते हुए, हम चाहेंगे कि श्रीलंकाई टीम को अधिक से अधिक ओवर खेलने को मिलें। उम्मीद है कि हम कल वे विकेट (अंतिम 2 विकेट) ले पाएंगे और फिर हिम्मत दिखाते हुए उन्हें दोबारा बल्लेबाजी के लिए बुलाएंगे और अच्छी गेंदबाजी करेंगे।"

हालांकि, फॉलोऑन का मौका मिलने पर उसे लागू करने का विचार भारत के हालिया रवैये के खिलाफ होगा, जिसमें वह मौका मिलने पर दोबारा बल्लेबाजी करना पसंद करता नजर आया है। पिछली बार जब शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ फॉलोऑन लागू किया था, तो दिल्ली में भारत को खराब होती पिच पर 118.5 ओवर गेंदबाजी करनी पड़ी थी और फिर पांचवें दिन 121 रन का लक्ष्य हासिल करना पड़ा था, लेकिन कोलंबो का मौसम इस तरह के फैसले को दोहराने के विचार को कम आकर्षक बना सकता है, क्योंकि बारिश बार-बार खेल को रोक रही है।