क्रिकेट

एमएस धोनी ने जड़ा IPL 2024 का सबसे लंबा छक्का, स्‍टेडियम से बाहर गिरी गेंद, देखें वीडियो

MS Dhoni Smashed Longest Six of IPL 2024: चेन्‍नई सुपर किंग्‍स भले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हारकर भले ही आईपीएल 2024 से बाहर हो गई है, लेकिन एमएस धोनी ने इस सीजन में अब तक सबसे लंबा छक्‍का जड़कर छा गए हैं।

less than 1 minute read
MS Dhoni

MS Dhoni Smashed Longest Six of IPL 2024: चेन्‍नई सुपर किंग्‍स को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हाथों शनिवार रात 27 रन से हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के साथ ही सीएसके का सफर यहीं खत्‍म हो गया है और वह आईपीएल 2024 से बाहर हो गई है। लेकिन, एमएस धोनी ने आईपीएल 2024 में अब तक का सबसे लंबा छक्‍का जड़कर छा गए हैं। 42 वर्षीय एमएस धोनी ने सीएसके की पारी के आखिरी ओवर में यश दयाल की गेंद पर 110 मीटर लंबा गगनचुंबी छक्‍का जड़ते हुए गेंद को स्‍टेडियम के बाहर भेज दिया। धोनी का बाहुबल देख मैदान पर मौजूद हर दर्शक हैरान रह गया।

धोनी ने तोड़ा दिनेश कार्तिक का रिकॉर्ड

बता दें कि एमएस धोनी से पहले आईपीएल के इस सीजन में सबसे लंबा सिक्‍स आरसीबी के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक के नाम था। उन्‍होंने इसी मैदान पर एसआरएच के खिलाफ 108 मीटर लंबा छक्का मारा था, लेकिन अब धोनी ने कार्तिक का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

धोनी ने छक्के के साथ जगाई प्लेऑफ की उम्मीदें, लेकिन

दरअसल, सीएसके की पारी के दौरान आरसीबी की ओर से 20वां ओवर यश दयाल लेकर आए और पहली ही गेंद फुलटॉस फेंक दी। जिस पर धोनी ने फाइन लेग के ऊपर से गगनचुंबी छक्का जड़ते हुए गेंद को स्‍टेडियम के बाहर भेज दिया। धोनी ने इस छक्के के साथ टीम की प्लेऑफ की उम्मीदों को जगा दिया था, लेकिन अगली गेंद पर वह पवेलियन लौट गए और सीएसके का हार के साथ इस सीजन में सफर खत्‍म हो गया।

एमएस धोनी के छक्‍के का वीडियो

Published on:
19 May 2024 08:46 am
Also Read
View All

अगली खबर