क्रिकेट

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के सभी चयनकर्ताओं ने दिया इस्तीफा, अजित अगरकर थे चेयरमैन

सभी चयनकर्ताओं ने ये इस्तीफा घरेलू टूर्नामेंटों में गिर रहे मुंबई के प्रदर्शन को लेकर दिया है चयनकर्ताओं को इस बात का अंदाजा लग गया था कि उन्हें बर्खास्त किया जा सकता है बीते दो साल में मुंबई टीम विजय हजारे ट्रॉफी के अलावा और कुछ नहीं जीत सकी।
less than 1 minute read
Mar 16, 2019
ajit agarka
ajit agarka

मुंबई। घरेलू टूर्नामेंटों में मुंबई के लगातार गिरते प्रदर्शन की गाज मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के चयनकर्ताओं पर गिर गई है। दरअसल, शुक्रवार को मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन अजीत अगरकर समेत पूरी चयन समिति ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। कहा जा रहा है कि चयनकर्ताओं ने अपने इस्तीफे तदर्थ समिति और एमसीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सीएस नाइक को भेज दिए हैं।

पिछले दो साल में सिर्फ विजय हजारे ट्रॉफी जीत सकी है मुंबई की टीम

- आपको बता दें कि पिछले दो घरेलू सत्रों में मुंबई की टीम का प्रदर्शन खराब रहा है। बीते दो साल में मुंबई टीम विजय हजारे ट्रॉफी के अलावा और कुछ नहीं जीत सकी।

इस्तीफा देने वालों के नाम

- एमसीए के चयनकर्ताओं ने अपना इस्तीफा तब दिया, जब घरेलू सीजन 2018-19 समाप्त हो चुका था। उसके एक दिन बाद ही अगरकर, नीलेश कुलकर्णी, सुनील मोरे और रवि थक्कर सहित पूरी चयन समिति ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया। माना जा रहा था कि जल्द ही एमसीए की तदर्थ समिति की बैठक पूरी चयन समिति को बर्खास्त करने के लिए की जाने वाली थी, लेकिन इससे पहले ही सभी ऩे इस्तीफा दे दिया।

- मुंबई टीम के चयनकर्ताओं को इसकी जानकारी पहले ही मिल गई थी। चयनकर्ताओं को इससे निराशा हुई और सभी ने आपस में बैठकर विचार किया। इसके बाद एकमत होकर इस्तीफा दे दिया। मुंबई के खराब प्रदर्शन की वजह से फरवरी में एमसीए की हुई विशेष आम बैठक के दौरान कई सदस्यों ने चयनकर्ताओं को उनके पदों से हटाने के लिए प्रस्ताव पारित किया था। हालांकि, तब एमसीए की सुधार समिति ने प्रस्ताव को यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि चयनकर्ताओं की प्रतिबद्धता पर सवाल नहीं उठाया जा सकता है।

Published on:
16 Mar 2019 12:59 pm