क्रिकेट

मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 57 रनों से हराया, फाइनल में पहुंची

Highlights मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने 201 रनों का लक्ष्य ररवा था। श्रेयस की टीम ने बीस ओवरों में आठ विकेट खोकर 143 रन बना सकी।

less than 1 minute read
mumbai Indians Vs DC

नई दिल्ली। दुबई में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 के पहले क्वालीफायर मैच में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 57 रनों से हरा दिया। इसके साथ उसने फाइनल में प्रवेश किया। मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने 201 रनों का लक्ष्य ररवा था। इसके जवाब में कप्तान श्रेयस की टीम ने बीस ओवरों में आठ विकेट खोकर 143 रन बना सकी।

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला लिया। मुंबई ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 200 रन बनाए। मुंबई के लिए ईशान किशन ने सबसे अधिक 30 गेंदों में नाबाद 55 रनों की पारी खेली। इसके अलावा सूर्यकुमार यादव ने 38 गेंदों में 51, क्विंटन डिकॉक ने 25 गेंदों में 40 और हार्दिक पांड्या ने 14 गेंदों में नाबाद 37 रन बनाए। वहीं, दिल्ली की ओर से अश्विन सबसे कम रन दिए। उन्होंने अपने चार ओवर में 29 रन देकर तीन बल्लेबाजों को वापस पवेलियन भेजा। इसके अलावा एनरिच नॉर्टजे और मार्कस स्टोइनिस के हिस्से में एक-एक विकेट आए।

Updated on:
05 Nov 2020 11:33 pm
Published on:
05 Nov 2020 11:28 pm
Also Read
View All