क्रिकेट

Tilak Verma Retired Out: चलते मैच से मुंबई इंडियंस ने तिलक वर्मा को बुलाया वापस, सूर्या हुए हैरान, पूर्व क्रिकेटर ने बताया ब्लंडर

Tilak Verma Retired Out Controversy: आईपीएल के इतिहास में सिर्फ 4 खिलाड़ी रिटायर्ड आउट हुए हैं और चारों 2021 के बाद ही हुए हैं। लेकिन तिलक वर्मा का रिटायर्ड आउट होना चर्चा का विषय बन गया है।

2 min read
Apr 05, 2025
Tilak Verma Retired Out Controversy

Tilak Verma Retired Out: लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस को जब 7 गेंदों में 24 रन चाहिए थे तो मैनेजमेंट ने तिलक वर्मा को रिटायर्ड आउट घोषित कर वापस बुला लिया। उनकी जगह मिचेल सेंटनर को बल्लेबाज के लिए भेजा गया, जो 2 गेंद में 2 रन बनाकर नाबाद रहे। इस फैसले के बाद मुंबई इंडियंस के मैनेजमेंट की खूब आलोचना हो रही है। भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर ने इसे ब्लंडर बताया तो जब तिलक की जगह मैदान पर मिचेल सेंटनर को भेजा गया तो मुंबई इंडियंस का खेमा भी यह देखकर हैरान रह गया। आखिरी ओवर में जीत के लिए मुंबई को 22 रन की दरकार थी और वे सिर्फ 9 रन बना सके।

मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच इकाना स्टेडियम में शुक्रवार को खेला गया मुकाबला परिणाम से ज्यादा एमआई मैनेजमेंट के फैसले की वजह से चर्चा में है। लखनऊ ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपना दबदबा कायम रखा और 7 में से छठा मैच जीत लिया। इस मैच में लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 203 रन बनाए। ऋषभ पंत फिर से फ्लॉप रहे और 2 रन बनाकर आउट हो गए। पंत ने 6 गेंदों का सामना किया और संघर्ष करते हुए छठी गेंद पर आसान कैच देकर पवेलियन लौट गए। उन्होंने अब तक 4 मैचों में सिर्फ 19 रन बनाए हैं।

दिग्वेश राठी ने कसा शिकंजा

हालांकि मिचेल मार्श और मार्करम के बाद आयुष बदोनी और डेविड मिलर की छोटी छोटी पारियों ने टीम को 200 के पार पहुंचा दिया। 204 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरे मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज दिग्वेश राठी के खिलाफ एक एक रन के लिए तरसते नजर आए। इस बॉलर ने 4 ओवर में सिर्फ 21 रन खर्च कर 1 विकेट हासिल किया। इसके अलावा सभी गेंदबाजों ने लगभग दोगुने रन लुटाए। 19वें ओवर की आखिरी गेंद से पहले तिलक वर्मा को मैदान छोड़ने का संदेश आया, वह 23 गेंदों में 25 रन बनाकर नाबाद थे।

तिलक की जगह मिचेल सेंटनर को मैदान पर उतारा गया लेकिन मुंबई इंडियंस के इस फैसले की खूब अलोचना हो रही है। तिलक वर्मा एक स्पेलिस्ट बल्लेबाज हैं, जबकि सेंटनर गेंदबाज हैं लेकिन कभी कभी रन बना लेते हैं। जब तिलक को रिटायर्ड आउट होकर मैदान से बाहर जाते देखा, तो वह भी इस फैसले से खुश नजर नहीं आए। पूर्व क्रिकेट मोहम्मद कैफ ने इस ब्लंडर करार दिया। उन्होंने साफ शब्दों में इस खराब फैसला बताया।

ये भी पढ़ें:

Published on:
05 Apr 2025 12:33 pm
Also Read
View All
पाकिस्‍तान की कप्तान फातिमा सना के आंकड़े हैं दमदार, लीडरशिप में हुईं ज्यादा खतरनाक

रोहित शर्मा इतिहास रचने के बेहद करीब, इकाना में 110 रन बनाते ही तोड़ देंगे वीरेंद्र सहवाग का वर्ल्‍ड रिकॉर्ड

पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले अभिषेक नायर ने टीम इंडिया को चेताया, कहा – बड़े अंतर से जीतने होंगे ग्रुप के सभी मैच, नेट रन रेट करेगा दिक्कत

Ban vs Aus 3rd ODI: बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 275 रनों का लक्ष्‍य, क्‍या कंगारुओं का पहली बार कर पाएगी सूपड़ा साफ

IND A vs SL A: वैभव रहे फ्लॉप तो प्रभसिमरन ने दिखाया दम, क्या श्रीलंका के खिलाफ तिलक की कप्तानी बचा पाएगी लाज?