क्रिकेट

हार्दिक पांड्या के लिए 17.5 करोड़ के कैमरून को मुंबई इंडियंस ने किया कुर्बान, जानें कैसे हुई सबसे बड़ी IPL ट्रेड डील

हार्दिक पांड्या आखिरकार मुंबई इंडियंस में वापसी हो गई है। हार्दिक पांड्या को अपने स्क्वॉड का हिस्सा बनाने के लिए टीम ने 17.5 करोड़ रुपए के खिलाड़ी कैमरून ग्रीन को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ ट्रेड किया है।

2 min read

हार्दिक पांड्या की आखिरकार मुंबई इंडियंस में वापसी हो गई है। एक-दो दिन से खबरों का बाजार गर्म था कि मुंबई इंडियंस हर हाल में हार्दिक पांड्या अपने स्‍क्‍वॉड में शामिल करना चाहती है। लेकिन, रविवार शाम को गुजरात टाइटंस द्वारा हार्दिक पांड्या को रिटेन करने की खबर सामने आ गई। इसके बाद कुछ घंटे बाद ही मामले में ट्विस्ट आ गया। मुंबई इंडियंस ने पांड्या को गुजरात टाइटंस से ट्रेड कर लिया। मुंबई इंडियंस ने हार्दिक के लिए 17.5 करोड़ के कैमरून ग्रीन को भी कुर्बान कर दिया। मुंबई इंडियंस ने कैमरून ग्रीन को आरसीबी के साथ ट्रेड किया। आइये जानते हैं आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी ट्रेड डील आखिर कैसे हुई?


आईपीएल 2024 ऑक्शन से पूर्व मुंबई इंडियंस ने 11 खिलाड़ियों को रिलीज किया। इसके चलते उनके पर्स में 15.25 करोड़ आ गए। अब यहां से उन्‍हें हार्दिक पांड्या को टीम में शामिल करने के लिए 15 करोड़ रुपए की राशि चुकानी थी। अगर वह पांड्या को सीधे खरीदते तो ऑक्‍शन के समय उनके पर्स में पैसा नहीं बचता। इस कारण मुंबई इंडियंस ने कैमरून ग्रीन को आरसीबी के साथ ऑल कैश डील के तहत ट्रेड करते हुए जहां अपने पर्स में पैसा बढ़ा लिया।

गुजरात टाइटंस के पर्स में 15 करोड़ बढ़ेंगे

हार्दिक पांड्या के जाने से अब गुजरात टाइटंस के पर्स में 15 करोड़ रुपये की बढ़ जाएंगे। आपसी समझौते के तहत हार्दिक पांड्या को टाइटन्स से ट्रांसफर फीस का 50% तक प्राप्त होगी। ईएसपीएन की रिपोर्ट के अनुसार पांड्या को एमआई से ट्रेड करने के बाद जीटी को 15 करोड़ के साथ अतिरिक्त ट्रांसफर शुल्क भी मिलेगा।

12 दिसंबर तक खुली है ट्रेडिंग विंडो

दरअसल, इंडियन प्रीमियर लीग के नियमानुसार खिलाड़ियों की ट्रेडिंग विंडो एक सीजन की समाप्ति के एक माह बाद शुरू होती है, जो अगले ऑक्शन की तारीख के एक हफ्ते पहले तक ओपन रहती है। इसलिए मौजूदा ट्रेडिंग विंडो फिलहाल 12 दिसंबर तक ओपन है। आईपीएल 2024 के लिए खिलाड़ियों का ऑक्शन 19 दिसंबर को होगा।

Published on:
27 Nov 2023 11:30 am
Also Read
View All
बाथरूम में कैमरा लगाकर बना रहे थे महिला डॉक्टरों की अश्लील Video, खेल जगत में मचा हड़कंप, दो श्रीलंकाई क्रिकेटर गिरफ्तार

पाटीदार आउट थे या अंपायर से हुई बड़ी चूक? जेसन होल्डर के उस विवादित कैच का पूरा सच, जिसे देख भड़क गए विराट कोहली!

Riyan Parag Vaping Case: BCCI के बाद अब RR भी लेगा रियान पराग पर एक्शन? कप्तान की हरकत पर कुमार संगकारा हुए नज़र, दिया यह बयान

RR vs DC playing 11: मिचेल स्टार्क की वापसी पक्की, क्या वैभव सूर्यवंशी पर पड़ेंगे भारी? देखें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

विराट-शुभमन के बीच दिखी तीखी तकरार, कोहली का गुस्सा देख सहम गए गिल, फिर मैच के बाद हुआ ये! देखें Video