केकेआर के स्ट्राइक गेंदबाज हर्षित राणा इस मैच में नहीं खेल पाएंगे। आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन के चलते बीसीसीआई ने उनपर एक मैच का बैन लगाया है। ऐसे में उनकी जगह अनुकूल रॉय को मौका मिल सकता है।
Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders, playing 11: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का 51 वां मुक़ाबला पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस (MI) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला जाएगा। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाने वाला यह मुक़ाबला हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस के लिए 'करो या मरो' मैच है। अगर मुंबई इस मैच में हार जाती है तो वह प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी।
केकेआर को इस मैच के लिए एक बड़ा झटका लगा है। उनके स्ट्राइक गेंदबाज हर्षित राणा इस मैच में नहीं खेल पाएंगे। आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन के चलते भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने उनपर एक मैच का बैन लगाया है। ऐसे में उनकी जगह अनुकूल रॉय को मौका मिल सकता है। टीम का टॉप ऑर्डर जबरदस्त फॉर्म में है। सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट इस सीजन अबतक 4 अर्धशतक जमा चुके हैं। वे 9 मैचों में 392 रन बना चुके हैं। वहीं सुनील नरेन ने भी 9 मैचों में 372 रन बनाए हैं।
नरेन बल्ले के साथ - साथ गेंद से भी कहर बरपा रहे हैं। उन्होंने अबतक 11 विकेट लिए है और वह टीम के टॉप विकेट टेकर हैं। मिडिल ऑर्डर में आंद्रे रसेल शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने इस सीजन 9 मैचों में 6 पारियां खेली हैं और वे अबतक 179 रन बना चुके हैं। वहीं रसेल ने 9 विकेट भी चटकाए हैं। स्पिन डिपार्टमेन्ट में वरुण चक्रवर्ती शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं। वे अबतक 9 मैचों में 11 विकेट ले चुके हैं।
मुंबई की बल्लेबाजी चिंता का विषय है। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा एक शतक के अलावा इस सीजन कुछ खास नहीं कर पाये हैं। इस सीजन 10 मैचों में उन्होंने 315 रन बनाए हैं। वहीं ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव ने भी अपने स्तर के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया है। हालांकि तिलक वर्मा ने बेहतरीन प्रदर्शन से टीम का मिडिल ऑर्डर संभाल रखा है। वर्मा टीम के टॉप स्कोरर है। इस सीजन 10 मैचों में 343 रन बनाए हैं। 153.81 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है। 3 अर्धशतक शामिल है।
गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह और गेराल्ड कोएत्ज़ी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। बुमराह IPL के टॉप विकेट टेकर हैं। इस सीजन 10 मैचों में 14 विकेट लेने के साथ ही सिर्फ 6.40 की इकोनॉमी से रन दिए हैं। वहीं कोएत्ज़ी ने 9 मैचों में 13 विकेट लिए हैं। 4 विकेट हॉल भी ले चुके हैं।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 -
मुंबई इंडियंस - हार्दिक पांड्या (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नेहल वढेरा, टिम डेविड, मोहम्मद नबी, पीयूष चावला, गेराल्ड कोएत्ज़ी, जसप्रीत बुमराह।
इम्पैक्ट प्लेयर – नुवान तुषारा
कोलकाता नाइट राइडर्स - श्रेयस अय्यर (कप्तान), फिल सॉल्ट, सुनील नरेन, अंगकृष रघुवंशी, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, दुष्मंथा चमीरा/मिचेल स्टार्क, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा।
इम्पैक्ट प्लेयर – अनुकूल रॉय/सुयश शर्मा