
नई दिल्ली। बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली आगामी वनडे सीरीज के लिए फजले महमूद को पहली बार 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया है। महमूद के अलावा मोहम्मद सैफुद्दीन भी वापसी करने में सफल रहे हैं। इन दोनों खिलाड़ियों को तमीम इकबाल और शाकिब अल हसन की जगह टीम में शामिल किया गया है। तमीम और शाकिब चोट की वजह से टीम से बाहर हैं।
इस दिग्गज खिलाड़ी को मिली जगह-
तमीम को सितंबर में हुए एशिया कप के दौरान लगी थी जबकि शाकिब अभी भी चोट से उबर रहे हैं। इस सीरीज के लिए बांग्लादेश के दिग्गज विकेट कीपर बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम को भी टीम में चुना गया है। एशिया कप में बल्ले से टीम के हीरो रहे मुश्फिकुर हिप इंजरी के कारण रिहैब में थे, लेकिन उन्होंने समय पर वापसी करते हुए 15 सदस्यीय टीम में जगह बनाई है।
यह है पूरा शेड्यूल-
मेजबान बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच 21 अक्टूबर को ढाका में, दूसरा 24 अक्टूबर को चटगांव में और तीसरा 26 अक्टूबर को ढाका में ही खेला जाएगा। इस दौरे पर दो टेस्ट मैचों की सीरीज भी खेली जानी है। पहला टेस्ट मैच 3 नवंबर से और दूसरा टेस्ट 11 नवंबर से खेला जाना है।
बांग्लादेश की टीम :
मशरफे मुर्तजा (कप्तान), लिटन दास, इमरुल कायेस, नजमुल हुसैन, मुशफिकुर रहीम, मोहम्मद मिथुन, महमूदुल्लाह, अरिफुल हक, मेहदी हसन, मुस्ताफिजुर रहमान, नजमुल इस्लाम, रुबले हुसैन, अबु हैदर, मोहम्मद सैफुद्दीन, फजले महमूद।