क्रिकेट

अभिषेक-अक्षर पर NADA की पैनी नजर: अब पल-पल की देनी होगी जानकारी, 3 बार चूके तो लगेगा बैन!

Abhishek Sharma NADA Testing, Doping Poolटीम इंडिया के क्रिकेटर अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल को NADA ने अपनी टेस्टिंग लिस्ट में शामिल किया है। अब इन्हें अपनी लोकेशन की जानकारी देनी होगी, वरना लग सकता है बैन। जानें क्या है पूरा मामला।

less than 1 minute read
Apr 15, 2026
ipl 2026 ,indian cricketer,Abhishek Sharma NADA Testing, Axar Patel Doping Pool, NADA RTP List Cricket, What is Whereabouts in Doping, Indian Cricketers NADA List 2026, Sports Hindi News.
क्रिकेटर अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल (Photo - @instagram)

Abhishek Sharma and Axar Patel NADA Testing: भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे अभिषेक शर्मा और स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल के लिए एक जरूरी अपडेट है। इन दोनों खिलाड़ियों को नेशनल एंटी-डोपिंग एजेंसी यानी NADA ने अपने 'रजिस्टर्ड टेस्टिंग पूल' (RTP) में शामिल कर लिया है। इसका मतलब यह है कि अब इन खिलाड़ियों को न केवल अपनी परफॉर्मेंस पर ध्यान देना होगा, बल्कि अपनी पल-पल की लोकेशन की जानकारी भी एजेंसी को देनी होगी।

क्या है ये RTP और क्यों बढ़ी जिम्मेदारी?

NADA की इस लिस्ट में शामिल होने का मतलब है कि खिलाड़ियों को अपने 'वेयरअबाउट्स' (Whereabouts) यानी वे कहां हैं, इसकी जानकारी पहले से देनी होगी। उन्हें हर दिन एक तय समय बताना होगा जब एजेंसी उनका डोप टेस्ट कर सके। आपको बता दें कि अगर कोई खिलाड़ी 12 महीनों के अंदर तीन बार अपनी लोकेशन बताने में फेल होता है या टेस्ट के लिए मौजूद नहीं रहता, तो इसे डोपिंग नियमों का उल्लंघन माना जाता है और उन पर बैन भी लग सकता है।

कौन-कौन है अभी भी लिस्ट में?

इस नई लिस्ट में अभिषेक और अक्षर ने स्मृति मंधाना और श्रेयस अय्यर की जगह ली है। वहीं, शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह जैसे बड़े नाम पहले से ही इस लिस्ट का हिस्सा हैं और आगे भी बने रहेंगे। क्रिकेट के अलावा इस बार एथलेटिक्स, हॉकी और कुश्ती के खिलाड़ियों पर भी नाडा की सख्त नजर है।

बाकी खेलों का भी यही हाल

सिर्फ क्रिकेट ही नहीं, हॉकी से कप्तान हरमनप्रीत सिंह और सलीमा टेटे, बैडमिंटन से पीवी सिंधु और कुश्ती से ओलंपिक पदक विजेता अमन सहरावत भी इस लिस्ट में शामिल हैं। कुल मिलाकर नाडा ने 348 खिलाड़ियों की लिस्ट तैयार की है ताकि भारतीय खेल पूरी तरह से 'क्लीन' रहें।

Also Read
View All
IND W vs SA W: मारिजैन कप्प ने पहले गेंद से और फिर बल्ले से टीम इंडिया को किया परेशान, दक्षिण अफ्रीका ने छह विकेट से जीता मैच

IND W vs SA W: मारिजैन कप्प और शबनीम इस्माइल की जोरदार गेंदबाजी, दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 158 रन पर रोका

WI vs SL, Women’s T20 World Cup: लोस्कोरिंग मुक़ाबले में वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराया, अंक तालिका में लगाई छलांग

‘मैंने जो प्लान किया था’, मैच जिताऊ पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिलने पर वैभव सूर्यवंशी के बयान ने जीता दिल

SL-A vs IND-A: इंडिया-ए ने जीती ट्राई सीरीज, फ़ाइनल में श्रीलंका-ए को 66 रनों से हराया, वैभव सूर्यवंशी रहे मैच के हीरो