क्रिकेट

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने कोहली की बैटिंग पर उठाए सवाल, बोले-‘कोहली को पता नहीं क्या करना है’

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने विराट कोहली की बैटिंग पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें पता चला नहीं चल पा रहा है कि कौनसी गेंद छोड़नी है और कौनसी गेंद खेलना है।

less than 1 minute read
Aug 30, 2021

लीड्स टेस्ट में पारी और 76 रनों अंतर से टीम इंडिया की हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली पर इशारों ही इशारों में निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कोहली यह निर्णय नहीं ले पा रहे हैं कि उन्हें कौनसी गेंद खेलनी है और कौनसी छोड़नी है। कोहली ने पांच पारियों में 24.80 के औसत से 124 रन बनाए हैं। उनका मौजूदा सीरीज में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 55 रन है जो उन्होंने तीसरे टेस्ट की दूसरी पारी में बनाया था। इस मुकाबले में भारत को पारी और 76 रनों से करारी शिस्कत का सामना करना पड़ा था।

कोहली के साथ हो रही है तकनीकी दिक्कतें
हुसैन ने लिखे एक अपने कॉलम में कहा, भारत के पास चरित्र और लड़ाई की बहुत ताकत है और उसके केंद्र में उनका कप्तान है। कोहली फिलहाल 2018 में इंग्लैंड के आक्रमण दौरे के बजाए 2014 दौरे की तरह नजर हैं। उन्होंने कहा, कोहली उन गेंदों को खेल रहे हैं जो उन्हें छोड़नी चाहिए। उनके साथ कुछ तकनीकी दिक्कतें भी है। वह जेम्स एंडरसन और ओली रॉबिंसन की लाइन नहीं पकड़ पा रहे हैं। यहां उच्च स्तर की गेंदबाजी हो रही है और उनके लिए यह आसान नहीं रहने वाला है।

एक-एक से बराबर है सीरीज
भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी है। जिसके तीन टेस्ट पूरे हो चुके हैं। पहला टेस्ट मैच ड्रॉ रहा था तो दूसरा टीम इंडिया ने 171 रनों के अंतर से जीता था, लेकिन तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड ने शानदार वापसी करते हुए पारी और 76 रनों से भारत को करारी शिकस्त दी।

Published on:
30 Aug 2021 07:49 pm
Also Read
View All
बाथरूम में कैमरा लगाकर बना रहे थे महिला डॉक्टरों की अश्लील Video, खेल जगत में मचा हड़कंप, दो श्रीलंकाई क्रिकेटर गिरफ्तार

पाटीदार आउट थे या अंपायर से हुई बड़ी चूक? जेसन होल्डर के उस विवादित कैच का पूरा सच, जिसे देख भड़क गए विराट कोहली!

Riyan Parag Vaping Case: BCCI के बाद अब RR भी लेगा रियान पराग पर एक्शन? कप्तान की हरकत पर कुमार संगकारा हुए नज़र, दिया यह बयान

RR vs DC playing 11: मिचेल स्टार्क की वापसी पक्की, क्या वैभव सूर्यवंशी पर पड़ेंगे भारी? देखें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

विराट-शुभमन के बीच दिखी तीखी तकरार, कोहली का गुस्सा देख सहम गए गिल, फिर मैच के बाद हुआ ये! देखें Video